Bihar Weather Update: बिहार में मौसम का मिजाज मिला-जुला बना रहेगा. दिन में धूप और गर्मी के बीच सुबह-रात में हल्की ठंड महसूस होगी.
Bihar Weather Update: बिहार में मौसम का मिजाज मिला-जुला बना रहेगा. दिन में धूप और गर्मी के बीच सुबह-रात में हल्की ठंड महसूस होगी. मौसम विभाग के अनुसार, 16 या 17 अक्टूबर के बाद तापमान में गिरावट और कुछ इलाकों में हल्कि बारिश की संभावना है.
1/5
मौसम का मिजाज मिला-जुला बना रहेगा
बिहार में फिलहाल मौसम का मिजाज मिला-जुला बना रहेगा. प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी, लेकिन मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है.
2/5
सुबह और रात के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला
बीते 24 घंटे के दौरान बिहार के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. तापमान में वृद्धि के कारण दिन के समय गर्मी का असर बना हुआ है. हालांकि, सुबह और रात के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल रहा है.
3/5
16 या 17 अक्टूबर के बाद होगा मौसम में बदलाव
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के प्रभाव से 16 या 17 अक्टूबर के बाद बिहार के मौसम में बदलाव आने की संभावना है. इसके असर से प्रदेश के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा सकती है.
4/5
कुछ जिलों में हल्कि बारिश की संभावना
इस दौरान बिहार के अलग-अलग जिलों में हल्कि बारिश होने की भी संभावना भी जताई गई है. हालांकि, फिलहाल दिन के तापमान में बहुत अधिक गिरावट आने की संभावाना नहीं हैं.
5/5
आज का तापमान
बिहार में आज अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. कुल मिलाकर, प्रदेश में दिन के समय गर्मी और सुबह-रात में हल्की ठंड होने की संभावाना है.