Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. आज 9 अक्टूबर को मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में तेजबारिश, आंधी और वज्रपात की संभावना जताई है.
Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. आज 9 अक्टूबर को मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में तेजबारिश, आंधी और वज्रपात की संभावना जताई है. इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. वहीं, 10 अक्टूबर से मौसम में सुधार होने की उम्मीद है.
1/5
तेज आंधी और वज्रपात का भी खतरा
मानसून की विदाई के साथ ही बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. आज 9 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान तेज आंधी और वज्रपात का भी खतरा बना हुआ है.
2/5
ट्रफ रेखा से बदला मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार, सुपौल से मानसून की वापसी की ट्रफ रेखा गुजर रही है. इसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. कई जगहों पर आंधी-तूफान जैसे हालात बने हुए हैं.
3/5
तेज बारिश के दौरान सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने तेज बारिश के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने और वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की जरूरत है.
4/5
10 अक्टूबर से मौसम में सुधार के आसार
मौसम विभाग का अनुमान है कि आज 9 अक्टूबर तक प्रदेश में बारिश की संभावना बनी रहेगी. इसके बाद मौसम में सुधार होने की उम्मीद है. वहीं, 10 अक्टूबर को बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.
5/5
आज का तापमान
आज प्रदेश के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. वहीं, न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.