भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /'रामायण' के इवेंट में आलिया भट्ट का देसी ग्लैमर! ब्लू साड़ी पहन खींचा सबका ध्यान; रेड कुर्ते में हैंडसम लगे रणबीर कपूर

'रामायण' के इवेंट में आलिया भट्ट का देसी ग्लैमर! ब्लू साड़ी पहन खींचा सबका ध्यान; रेड कुर्ते में हैंडसम लगे रणबीर कपूर

Written ByKajol Gupta
Published: Nov 03, 2026, 09:32 PM IST|Updated: Nov 03, 2026, 09:46 PM IST
joinshare

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की आज प्री-रिलीज स्क्रीनिंग की गई, जिसमें आलिया भट्ट ब्लू साड़ी और छोटी नीली बिंदी लगाए नजर आईं. हसीना ने मिनटों में महफिल लूट ली. वहीं, रणबीर कपूर मैरून कुर्ते में नजर आए. आइए तस्वीरों पर नजर डालते हैं-
 

Ramayana pre release 1/5

'रामायण' की स्पेशल स्क्रीनिंग में आलिया ने लूटी महफिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपने पति और सुपरस्टार रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. नितेश तिवारी की 'रामायण' के लिए काउंटडाउन आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है, जो 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर आज मुंबई में भव्य प्री-रिलीज स्क्रीनिंग और रेड कार्पेट इवेंट आयोजित किया गया, जिसमें फिल्म की कुछ कास्ट और फिल्मी जगत की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं. इस मौके पर आलिया भट्ट भी नजर आईं.
Ramayana pre release 2/5

ग्लैमरस अंदाज से खींचा फैंस का ध्यान

इस दौरान हसीना बेहद ही ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं. इन तस्वीरों में आलिया भट्ट हल्के नीले (सी-फोम ब्लू) रंग की एक हल्की साड़ी पहने नजर आ रही हैं, जिसके साथ उन्होंने हॉल्टर-नेक वाला ब्लाउज पेयर किया था. उनके लुक को देखकर फैंस की निगाहें उन पर ही टिक गई हैं. हर कोई हसीना के लुक की जमकर तारीफ कर रहा है.
Ramayana pre release 3/5

नेचुरल लुक में जीता फैंस का दिल

आलिया भट्ट ने इस लुक के साथ काफी सॉफ्ट ग्लैम और नेचुरल ग्लो वाला मेकअप किया हुआ है. मेकअप में हसीना का लुक काफी एलिगेंट लग रहा है, जिसमें आंखों को बेहद ही खूबसूरती से हाइलाइट किया गया है. उनके मेकअप में बेहद नेचुरल ग्लो नजर आ रहा है. इसी के साथ उन्होंने आंखों पर ब्राउन और न्यूड टोन का आईशैडो लगाया है. इस लुक के साथ आलिया ने रोजी-ब्राउन शेड की लिपस्टिक लगा रखी है. इतना ही नहीं, आलिया भट्ट के माथे पर लगी छोटी-सी नीली बिंदी उनके पूरे ट्रेडिशनल लुक को बेहद खास बना रही है. हसीना के पूरे लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
Ramayana pre release 4/5

मैरून रंग के कुर्ते में दिखे रणबीर कपूर

वहीं, 'रामायण' की स्पेशल स्क्रीनिंग में रणबीर कपूर मैरून रंग का कुर्ता पहने नजर आए, जिसके हल्के टेक्सचर्ड फैब्रिक ने इसे स्टाइलिश लुक दिया है. उनके कुर्ते का बटन वाला कॉलर इसे बेहद ट्रेडिशनल लुक दे रहा है. कुर्ते के साथ रणबीर कपूर ने डार्क ब्लू-ग्रे जींस पहनी है. यह उन्हें बेहद मॉडर्न और स्टाइलिश लुक दे रही है.
Ramayana pre release 5/5

'रामायण' की एडवांस बुकिंग में भारी उछाल

नितेश तिवारी की 'रामायण: पार्ट वन' की 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज से पहले, इसकी एडवांस बुकिंग में भारी उछाल देखने को मिल रहा है. रणबीर कपूर अभिनीत यह फिल्म भारत में तो अच्छा प्रदर्शन कर ही रही है, साथ ही विदेशी बाजारों में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है. सैकनिल्क (Sacnilk) की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'रामायण' ने पूरे भारत में पांच शो-दिनों के लिए एडवांस बुकिंग से 73.40 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस आंकड़े में, ब्लॉक की गई सीटों को छोड़कर, फिल्म ने 58.57 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिलहाल, प्रीमियर वाले दिन की कमाई 32.41 करोड़ रुपये के साथ सबसे आगे है. अब तक, फिल्म के कुल 60,124 शो के लिए 18.67 लाख टिकट बिक चुके हैं.
TAGS:
Ranbir Kapoor
Alia Bhatt
Ramayana

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
धनुष उठाने से लेकर निशाना साधने तक, 'रामायण' के लिए रणबीर कपूर ने डेढ़ साल पहले ओलंपियन से ली ट्रेनिंग

धनुष उठाने से लेकर निशाना साधने तक, 'रामायण' के लिए रणबीर कपूर ने डेढ़ साल पहले ओलंपियन से ली ट्रेनिंग

2

चंदुकाका सराफ ज्वेल्स ने खंडवा में अपने 27वें शोरूम के शुभारंभ के साथ रिटेल नेटवर्क का विस्तार किया

3

DNA: प्रदूषण का सवाल: दीपावली पर ही क्यों जागती है पर्यावरण की चिंता?

4

जब आसमान से आया काल, भारत में मचा था बवाल: 78 टन का स्काईलैब धरती पर गिरा, NASA पर लगा था जुर्माना

5

टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी: प्रसिद्ध कृष्णा ने पास किया फिटनेस टेस्ट, न्यूजीलैंड में कहर बरपाने को तैयार

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.