SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

7 साल में परिवार के 7 लोगों की मौत... आवाज उठाई तो फैक्ट्री में बुलाकर धमकाया, ZEE NEWS के ऑपरेशन 'काला पानी' से मचा हड़कंप

ZEE NEWS का ऑपरेशन 'काला पानी' यूपी के गजरौला में केमिकल फैक्ट्री मालिक को रास नहीं आया है. आरोप है कि उसके अधिकारी ने फैक्ट्री के खिलाफ आवाज उठाने पर पीड़ित व्यक्ति को बुलाकर धमकाया.

Edited By Devinder Kumar
Published: Nov 14, 2026, 22:10 IST | Updated: Nov 14, 2026, 22:35 IST
Image Credit: जी न्यूज ऑपरेशन काला पानी में गजरौला में निकला सच
Join

ZEE MEDIA ने ऑपरेशन काला पानी में दिखाया था कि कैसे जुबिलेंट इंग्रेविया की गजरौला फैक्ट्री के आस-पास रहने वाले लोगों ने अपने परिवार में मौत और बीमारी के लिए केमिकल फैक्ट्री को जिम्मेदार ठहराया था. ZEE NEWS पर लोगों ने अपनी आप बीती सुनाई. ये बात फैक्ट्री के अफसरों को शायद पची नहीं. आरोप है कि एक गांव वाले को फैक्ट्री के अंदर बुलाकर धमकाया गया. धमकी के बावजूद गांव वाला कह रहा है कि वो सच कहने से नहीं रूकेगा और ZEE NEWS भी उनकी आवाज दिखाने से पीछे नहीं हटेगा.  

ZEE MEDIA की रिपोर्ट से फैक्ट्री मालिक परेशान 

जुबिलेंट इंग्रेविया फैक्ट्री से होने वाले प्रदूषण को लेकर ZEE MEDIA पर चली एक रिपोर्ट ने फैक्ट्री मालिक और उनके अफसरों को परेशान कर दिया है. रिपोर्ट में जब स्थानीय लोगों ने अपना दुख बयां किया तो ये बात फैक्ट्री के अफसरों को रास नहीं आई. इसकी वजह ये थी कि ऐसा करने से फैक्ट्री का सच सामने आ रहा था. आरोप है कि फैक्ट्री के अफसरों ने एक गांव वाले को अंजाम भुगतने तक की धमकी दी. इस मुद्दे पर रिपोर्टर ने गजरौला में जुबिलेंट इंग्रेविया के CSR अधिकारी से सीधी बात की.

रिपोर्टर - अरे भाईसाहब, आपने इनको धमकी दी थी.

CSR अधिकारी - किसे धमकी दी?

रिपोर्टर- इनको

CSR अधिकारी - कौन कह रहा है?

रिपोर्टर - अजयपाल जी कह रहे हैं.

CSR अधिकारी - बात कराना उनसे.

रिपोर्टर - हां जी बोलो.

अजयपाल, पीड़ित ग्रामीण - हां, मैं ये कह रहा हूं कि एक डॉक्टर थे या पता नहीं क्या हैं. वो कह रहे थे कि न जाने तुमने ऐसा क्यों कह दिया.

CSR अधिकारी - ये गलत किया . ये अफवाह ठीक नहीं है अजयपाल साहब.

अजयपाल, पीड़ित ग्रामीण - नहीं वो कह रहे थे डॉक्टर यहां फ्री इलाज होगा.

केमिकल युक्त पानी से लोगों की जा रही जान 

असल में ZEE MEDIA संवाददाता पीड़ित अजयपाल के साथ फैक्ट्री पहुंचे, जिससे फैक्ट्री के CSR अधिकारी बूंदी से सीधी बात हो सके. काफी देर तक जी मीडिया की टीम और पीड़ित अजयपाल फैक्ट्री के सुरक्षाकर्मियों से अधिकारियों को बुलाने को कहते रहे. लेकिन काफी इंतजार के बाद भी कंपनी के अंदर से कोई भी नहीं मिलने नहीं आया.

बताते चलें कि पीड़ित अजयपाल ने 12 नवंबर को बताया था कि कैसे 7 साल में उनके परिवार के 7 लोग मौत के मुंह में समा गए. यह रिपोर्ट जी न्यूज ने दिखाई थी. इसी रिपोर्ट ने फैक्ट्री के अधिकारियों की नींद उड़ा रखी है. आरोप है कि शुक्रवार को पीड़ित अजयपाल को फैक्ट्री में बुलाकर धमाकाया गया.

लोगों की आवाज दबाने की हो रही कोशिश

सवाल है कि अगर सबकुछ सही है तो जुबिलेंट इंग्रेविया के अधिकारी स्थानीय लोगों की आवाज दबाने की कोशिश क्यों कर रहे हैं. वो क्या छिपाना चाह रहे हैं. ZEE NEWS पीड़ित गांव लोगों की आवाज आगे भी उठाता रहेगा. जल्द आपको बताएंगे कि कैसे फैक्ट्री में काम करने वाला कर्मचारी ही मान रह है कि फैक्ट्री ही गांव में बीमारी की जड़ है.  

(परिवेश वात्स्यायन, स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम, जी मीडिया, अमरोहा)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES