SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ट्रंप बनाम मीडिया: NYT से WSJ तक 'बहसबाजी', अब MSNOW, Politico और CNN पर बैन का ऐलान; क्या सुप्रीम कोर्ट पलट सकता है फैसला?

जो मन में आया वैसा बयान देकर कंट्रोवर्सी खड़ी कर देने वाले ट्रंप और विवादों का चोली दामन का साथ है. मीडिया से भी उनकी अदावत पुरानी है. मुश्किल सवाल उन्हें पसंद नहीं, सिर्फ अमेरिकी ही नहीं, विदेशी मीडिया को भी टारगेट करने में वो देर नहीं लगाते.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Sep 19, 2026, 07:11 AM IST | Updated: Sep 26, 2026, 01:07 PM IST
Image Credit: ट्रंप और मीडिया की अदावत पुरानी है
Join

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मीडिया के बीच टकराव कोई नई बात नहीं. बहुत कम मौके ही ऐसे होंगे जब किसी रिपोर्टर या एंकर के साथ उनकी बहसाबाजी न हुई हो. दोनों अपना-अपना काम बखूबी करते हैं. फेक न्यूज़ कहकर मीडिया का मुंह बंद कराने के लिए बदनाम ट्रंप और मीडिया के बीच के विवाद उस वक्त चरम पर पहुंच गए जब 18 सितंबर 2026 को ट्रंप ने CNN, MS NOW और Politico को व्हाइट हाउस से बैन करने का ऐलान करके देशभर की मीडिया की त्योरियां चढ़ा दीं.

ट्रंप और मीडिया की लड़ाई की टाइमलाइन आपको बताएं उससे पहले ये जान लीजिए कि अमेरिका में दो तरह के मीडिया हाउस ट्रंप को फूटी आंख नहीं सुहाते हैं. पहले वो ट्रंप जिनका नाम लेकर दर्जनों पर 'फेक मीडिया' का टैग लगा चुके हैं. ये मीडिया हाउस उस समय से ट्रंप के फैसलों का सख्त मूल्यांकन उस समय से करते आए हैं जब ट्रंप सिर्फ बिजनेसमैन और सेलिब्रेटी थे और मीडिया के रडार पर रहते थे. 

दूसकी कैटेगिरी उनकी है जो आमतौर पर उनकी हर बात में मीनमेख निकालकर, सीधे-सीधे उनके बयानों की बखिया नहीं उधेलते लेकिन ट्रंप की आक्रामक कार्यशैली और मुखर बयानों समेत 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' जैसे कथित राष्ट्रवादी आंदोलन से इत्तेफाक नहीं रखते.

CNN, MSNBC और Politico पर बैन पर ट्रंप की प्रतिक्रिया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस से CNN, MSNBC और Politico पर बैन लगाने के अपने ऐलान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'हमारे देश को सच्ची खबरों की ज़रूरत है. आपको निष्पक्ष और ईमानदार प्रेस की जरूरत है. आप जानते हैं कि उनकी रिपोर्टिंग कितनी फर्जी होती है. वो तीनों किसी खबर और फैसले की एकतरफा आलोचना करके दूसरा पक्ष जनता को नहीं बताते. ऐसी पत्रकारिता कभी अच्छी नहीं होती.'

विवाद जो बने सुर्खियां

CNN की आलोचना: ये वाकया 2018 में उस वक्त सामने आया था जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल में व्हाइट हाउस कवर करने वाले CNN के रिपोर्टर को ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति ट्रंप से तीखे सवाल पूछने के बाद उन्हें वहां से बाहर निकाल दिया गया था. यही विवाद आगे चलकर व्हाइट हाउस के प्रेस एक्सेस और अमेरिकी राष्ट्रपति की आलोचना करने वाले पत्रकारों के अधिकारों को लेकर छिड़ी कानूनी बहस का आधार बना.

ABC पर ठोका केस: इस मामले ने 2024 में उस वक्त तूल पकड़ा था, जब ट्रंप ने ABC News और उनके एंकर के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया था. हालांकि ये मामला बाद में समझौते की टेबल तक पहुंचा. उस समय ABC ने ट्रंप की प्रेसिडेंट लाइब्रेरी के लिए 15 मिलियन डॉलर देने और कानूनी खर्च के रूप में 1 मिलियन डॉलर देने पर सहमति जताई थी. उस न्यूज़ कंटेट में संपादकीय नोट जोड़ने पर भी सहमति बनी थी.

AP का बॉयकॉट: ट्रंप प्रशासन ने एपी के पत्रकारों को कुछ व्हाइट हाउस कार्यक्रमों से रोक दिया क्योंकि उसने ट्रंप के आदेश के बावजूद अपनी रिपोर्टिंग में Gulf of Mexico नाम का इस्तेमाल जारी रखा. ट्रंप ने खुले तौर पर कहा था कि AP को तब तक बाहर रखा जाएगा जब तक वह अपनी एडिटोरियल पॉलिसी में Gulf of America शब्द इस्तेमाल नहीं करता.

AP ने इस मामले की मुखर होकर रिपोर्टिंग करने के साथ-साथ अमेरिकी संविधान के जरिए अपने लोगों को जागरूक करके ट्रंप के फैसले को तानाशाही तक बता दिया था. अदालत में AP के वकीलों की मजबूत दलीलों के बाद फेडरल कोर्ड के जज ने AP के काम में दखल देने वालों को चेतावनी देकर उनका एक्सेस बहाल करने का आदेश दिया था. वो फैसला पढ़ते हुए अदालत ने कहा था कि कोई भी सरकार पत्रकारों को उनके दृष्टिकोण या विचारधारा के आधार पर अलग नहीं कर सकती.

NYT और Wall Street Journal से कानूनी लड़ाई: ट्रंप ने 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' और 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' को टारगेट करते हुए उनके खिलाफ भी कानूनी केस दर्ज कराए. WSJ मामले में ट्रंप ने उस रिपोर्ट को लेकर मानहानि का दावा किया जिसमें जेफ्री एपस्टीन से संबंधित सामग्री प्रकाशित हुई थी. हालांकि ये मामला अभी कोर्ट में लंबित है, जिस पर अमेरिकी अदालत का फैसला आना बाकी है.

CNN, MS NOW और Politico पर बैन:  राष्ट्रपति ट्रंप ने इसी महीने चंद रोज पहले इन तीनों संस्थानों को व्हाइट हाउस से बाहर करने का ऐलान किया था. आज इसी पर ट्रंप की सफाई आई है.

उन्होंने ये भी कहा कि फेक न्यूज़ फैलाने वाले अन्य मीडिया संस्थानों पर भी ऐसी कार्रवाई होगी क्योंकि पत्रकारों को देश को 'ईमानदार खबर' दिखानी चाहिए. इसके साथ ही ट्रंप ने न्यूज़ पॉलिसी को लेकर वॉशिंगटन पोस्ट को भी आड़े हाथ लेते हुए चेतावनी दी है. 

क्या सुप्रीम कोर्ट ट्रंप का फैसला पलट सकता है?

अमेरिका का कानून प्रेस और मीडिया की स्वतंत्रता का संरक्षक है. इसलिए ऐसी किसी भी कानूनी लड़ाई का सबसे महत्वपूर्ण आधार अमेरिकी संविधान का पहला अमेंडमेंट है, जो अमेरिकी जनता की अभिव्यक्ति की आजादी और प्रेस की स्वतंत्रता दोनों की रक्षा करता है. साल 1977 के Sherrill बनाम Knight केस में कोर्ट ने कहा था कि पत्रकारों को मनमाने ढंग से या उनकी पिछली रिपोर्टिंग के कंटेंट के आधार पर उन्हें काम करने से रोका  नहीं जा सकता है.

इसलिए अगर CNN, MS NOW या Politico अपने बहिष्कार का मुद्दा कोर्ट में ले जाकर ये साबित कर दें कि उनकी ये कार्रवाई उनकी आलोचनात्मक रिपोर्टिंग के बदले प्रतिशोध के रूप में की गई है, तो कोर्ट से उन्हें राहत मिल सकती है. क्योंकि एसोसिएट प्रेस के साथ हुए विवाद के दौरान भी इसी तरह का संवैधानिक सवाल उठा था.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES