SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

टैरिफ की बिसात, ‘मेक इन इंडिया’ पर घात! 'आत्मनिर्भर भारत' से डरे ट्रंप की नई चाल समझिए

यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) ने भारत, कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड के लिए 25% तक टैरिफ दरें लगाने का प्रस्ताव दिया है. अमेरिका का कहना है कि आत्मनिर्भरता की कोशिश में भारत जरूरत से ज्यादा सामान बना रहा है और सरकारी मदद से अपने प्रोडक्ट को दुनिया के बाजारों में सस्ती दरों पर बेच रहा है.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 26, 2026, 07:29 IST | Updated: Nov 26, 2026, 08:45 IST
Image Credit: ट्रंप की टैरिफ क्रोनोलॉजी समझिए (AI तस्वीर)
Join

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से भारत समेत करीब 14 दिनों में 'टैरिफ बम' फोड़ने के प्लानिंग कर रहे हैं. अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) ने 25 नवंबर को भारत, चीन और जापान समेत नया टैरिफ लगाने सुझाव दिया है. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) ने भारत, कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड के लिए 25% तक टैरिफ दरें लगाने का प्रस्ताव दिया है. हालांकि, भारत के लिए अमेरिका ने ट्रेड डील का रास्ता खुला रखा है. अगर दोनों देशों में ट्रेड डील पक्की हो गई, तो भारत पर लगने वाले टैरिफ को घटाकर 17 प्रतिशत करने की बात कही गई है. विशेषज्ञों के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ने टैरिफ के जरिए भारत को डील के लिए मजबूर करने की चाल चली है.

‘मेक इन इंडिया’ को रोकने की चाल?

विशेषज्ञों के अनुसार, ‘मेक इन इंडिया’ की रफ्तार से ट्रंप घबरा गए हैं. ट्रंप प्रशासन ने 'आत्मनिर्भर भारत' को रोकने के लिए टैरिफ का नया दांव चला है. दरअसल, भारत अपनी मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़ाने और खुद को एक बड़ा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए फैक्ट्रियों को बढ़ा रहा है. ‘मेक इन इंडिया’ मुहिम के जरिए भारत अपनी सप्लाई चेन को मजबूत कर रहा है और घरेलू इंडस्ट्री को डेवलप कर रहा है. भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था से ट्रंप प्रशासन घबरा रहा है. अमेरिका का कहना है कि आत्मनिर्भरता की कोशिश में भारत जरूरत से ज्यादा सामान बना रहा है और सरकारी मदद से अपने प्रोडक्ट को दुनिया के बाजारों में सस्ती दरों पर बेच रहा है. इससे अमेरिकी कंपनियों को कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. अमेरिका के मुताबिक, भारतीय कंपनियां एक्सपोर्ट मार्केट की ओर बढ़ सकती हैं, जहां वे अमेरिकी कंपनियों को टक्कर देंगी.

'आत्मनिर्भर भारत' से डरा अमेरिका?

भारत पर नए टैरिफ लगाने को सही ठहराने के लिए यही USTR ने भारत की  उत्पादन से जुड़ी नीतियों को अनुचित बताया है. ट्रंप प्रशासन ने कहा कि भारत के ये अनुचित कदम, अमेरिकी व्यापार पर बोझ डालते हैं या उसे सीमित करते हैं. इसलिए 1974 के व्यापार कानून की धारा 301 के तहत उस पर लगाम लगाने के लिए 25 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा गया है. USTR की ओर से कहा गया कि अगर भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील हो जाती है, तो भारत को छूट देते हुए टैरिफ को 17 प्रतिशत तक किया जा सकता है.

अमेरिकी व्यापार कानून की धारा 301 में क्या है?

अमेरिकी व्यापार कानून की धारा 301 में अमेरिका को यह अधिकार है कि वह अपने देश की आर्थिक प्रगति के लिए उस किसी भी देश पर एकतरफा व्यापारिक कार्रवाई कर सकता है, जिससे उसको व्यापारिक खतरा महसूस हो रहा हो. साल 1974 में अमेरिका ने यह व्यापार कानून बनाया था. इस कानून की धारा 301 में वाशिंगटन को किसी दूसरे देश की व्यापारिक नीतियों या कदमों की जांच करने और उन पर अतिरिक्त आयात शुल्क (टैरिफ) या अन्य व्यापारिक प्रतिबंध लगाने का अधिकार दिया गया है. USTR ने इसी कानून के तहत भारत पर नया टैरिफ लगाने का प्रस्ताव पेश किया है.

ट्रंप की टैरिफ क्रोनोलॉजी को समझिए

ट्रंप प्रशासन की ओर से पहली बार भारत को टैरिफ का खौफ नहीं दिखाया जा रहा है, बल्कि इससे पहले भी ऐसी कोशिशें हो चुकी हैं. 2 अप्रैल 2025 को ट्रंप ने भारत पर 26 फीसदी का टैरिफ लगाया था. इस तारीख से पहले भारतीय वस्तुओं पर केवल MFN (मोस्ट फेवर्ड नेशन) टैरिफ लागू था. 9 अप्रैल 2025 को ही अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए 16 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ को 90 दिनों के लिए निलंबित कर दिया. इसके बाद 31 जुलाई 2025 को ही अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की. रूस से तेल खरीदने को लेकर भी अमेरिका ने भारत अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लगा दिया था. इस तरह से कुल टैरिफ बढ़कर 50 फीसदी हो गया था. हालांकि, भारत ने फिर भी रूसी तेल खरीदना बंद नहीं किया. जिसके बाद 7 फरवरी 2026 ट्रंप ने रूसी तेल को लेकर भारत पर लगाए अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ वापस ले लिया था.

भारत ने आरोपों को किया खारिज

उधर, भारत ने अमेरिका के आरोपों को सिरे से खारिज किया है. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बुधवार (25 नवंबर) को जारी बयान में कहा कि जांच शुरू होने के नोटिस और उसके बाद हुई कार्यवाही के दौरान भारत के किसी भी क्षेत्र में संरचनात्मक रूप से अतिरिक्त उत्पादन क्षमता नहीं है. मंत्रालय ने बताया कि अमेरिका के सेक्शन 301 टैरिफ एक्शन पर भारत सरकार ने संज्ञान लिया है. USTR के नोटिस की जांच जारी है. ट्रेड डील पर सरकार ने कहा कि व्यापार से जुड़े मुद्दों का समाधान भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) की बातचीत के तहत होना चाहिए. सरकार ने कहा कि ट्रेड डील पर दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है और भारत जल्द समझौता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

ये भी पढ़ें- Trump Tariffs: भारत-अमेरिका ट्रेड डील में अभी बाकी है बड़ा पेच! एक्सपर्ट ने बताया क्यों बरकरार है टैरिफ का खतरा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES