SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कभी स्कूल न जाने वाले कैदी अब पढ़ रहे अंग्रेजी अखबार, नर्मदापुरम जेल में चल रही अनोखी क्लास...

नर्मदापुरम सेंट्रल जेल में लगभग 130 कैदी जेल में अंग्रेजी बोलना सीख रहे हैं. जिन कैदियों ने कभी स्कूल की शक्ल नहीं देखी थी, वे अब स्मार्ट बोर्ड की मदद से अंग्रेजी अखबार पढ़ने और अपना परिचय दे सकते हैं.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 27, 2026, 12:55 PM IST | Updated: Oct 27, 2026, 12:59 PM IST
Image Credit: नर्मदापुरम जेल में चल रही अनोखी क्लास
Join

जिस जेल में कैदी अपनी सजा काट रहे हैं, उसी जेल में अब अंग्रेजी के शब्द गूंज रहे हैं. कोई ABCD सीख रहा है, तो कोई अंग्रेजी के अखबार पढ़ने की कोशिश कर रहा है. मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम की सेंट्रल जेल से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो आपको हैरान कर देगी. यहां कभी स्कूल तक न जाने वाले कैदी अब फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रहे हैं. वे अंग्रेजी में अपना परिचय दे रहे हैं, अंग्रेजी अखबार पढ़ रहे हैं और हारमोनियम की धुन पर अंग्रेजी गीत गा रहे हैं. इतना ही नहीं, वे संविधान की प्रस्तावना को भी अंग्रेजी में दोहरा रहे हैं. बताया जा रहा है कि जेल प्रशासन ने करीब 130 बंदियों को शिक्षा से जोड़ने के लिए यह खास पहल शुरू की है.

खेल-खेल में सिखाई जा रही अंग्रेजी

नर्मदापुरम सेंट्रल जेल में खेल-खेल में अंग्रेजी सिखाई जा रही है. कैदियों के लिए एक विशेष ABCD पाठ्यक्रम तैयार किया गया है, जिसमें अंग्रेजी के अक्षरों को देशों की राजधानियों और सामान्य ज्ञान के विषयों से जोड़ा गया है. जेल की इस कक्षा में स्मार्ट बोर्ड के जरिए पढ़ाई कराई जाती है. खास बात यह है कि आजीवन कारावास की सजा काट रहे कुछ बंदी ही अपने साथी बंदियों के गुरु बने हैं. जो लोग कभी खुद पढ़ाई-लिखाई से दूर थे, वे अब दूसरों को अंग्रेजी पढ़ना, लिखना और बोलना सिखा रहे हैं.

हारमोनियम की धुन पर अंग्रेजी गाने

इस स्कूल का विजन सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है. यहां कैदी हारमोनियम की धुन पर अंग्रेजी गाने गा रहे हैं. चाहे वह 3 इडियट्स फिल्म के गाने को अंग्रेजी में दोहराना हो या भारतीय संविधान की प्रस्तावना को अंग्रेजी में पढ़ना. यहां मनोरंजन और अभ्यास के जरिए सीखने की कोशिश की जा रही है. कैदियों को पार्ट्स ऑफ स्पीच और व्याकरण भी सिखाया जा रहा है. वे रोज अपनी नोटबुक में अंग्रेजी का एक पन्ना लिखते हैं, जिससे उनकी लिखावट और भाषा में सुधार हो रहा है. नर्मदापुरम सेंट्रल जेल में लगभग 130 कैदियों को शिक्षा से जोड़ने की पहल की गई है. अब कैदी अंग्रेजी में अपना परिचय देना, अखबार पढ़ना और पूरे आत्मविश्वास के साथ बातचीत करना सीख रहे हैं.

READ ALSO: 6 महीने लिव-इन, फिर खंडवा के मंदिर में शादी… कुछ देर बाद ऐसा क्या हुआ कि मंसूरी को ले गए परिजन?
 

इस पहल का उद्देश्य क्या है

इस पहल का उद्देश्य कैदियों को शिक्षित करना और जेल से रिहा होने के बाद उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल होने में मदद करना है. जेल की सलाखों के पीछे अब समय सिर्फ अपनी सजा के दिन गिनने में नहीं बीतता, बल्कि किताबों के जरिए एक नई शुरुआत की तैयारी चल रही है. नर्मदापुरम सेंट्रल जेल के भीतर स्थित यह स्कूल एक सशक्त संदेश देता है कि शिक्षा और आत्मविश्वास के सहारे, जेल की चारदीवारी के भीतर से ही बदलाव की राह शुरू हो सकती है.
 

अभिषेक गौर की रिपोर्ट
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES