SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जेल में कैदी कैसे बना लखपति? बिरसा मुंडा जयंती पर हुई रिहाई, जानिए क्या है पूरी कहानी

मध्य प्रदेश के सतना की केंद्रीय जेल से पांच कैदियों की रिहाई की गई है. इनमें से एक आदिवासी कैदी भी शामिल है, जो कि जेल में रहकर लखपति बना है. आइए इसकी पूरी कहानी के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 15, 2026, 17:04 IST | Updated: Nov 15, 2026, 17:09 IST
Image Credit: ZEE NEWS (AI PHOTO)
Join

मध्य प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश की जेलों में सजा काट रहे कैदियों को सजा पूरी होने पर विशेष अवसरों पर रिहा किया जाता है. इनमें 26 जनवरी, 15 अगस्त, गांधी जयंती, अंबेडकर जयंती के अलावा बिरसा मुंडा जयंती भी शामिल है. 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती आदिवासी दिवस के रूप में मनाई जाती है. इसी के तहत सतना की केंद्रीय जेल से पांच बंदियों की रिहाई हुई है.

इन पांच बंदियों में सतीश तिवारी और शिवबालक कोल मैहर जिले के रहने वाले हैं, जबकि स्वामीदीन लोधी और रामप्रताप राजपूत पन्ना जिले के निवासी हैं. इसके अलावा गुलाब अहिरवार टीकमगढ़ जिले के रहने वाले हैं. बता दें कि केंद्रीय जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदियों से जेल के अंदर विभिन्न कार्य कराए जाते हैं. इसके बदले उन्हें शासन के नियमानुसार मेहनताना भी दिया जाता है.

कैदी को कितने रुपए दिए गए ?

इसी रिहाई के दौरान सबसे खास बात यह रही कि पांच बंदियों में से एक आदिवासी समाज का है, जिसका नाम शिवबालक कोल है. शिवबालक कोल ने सजा के दौरान जेल में सबसे ज्यादा परिश्रम किया. इसके बदले उन्हें 1 लाख 33 हजार 159 रुपये का मेहनताना मिला. इस तरह शिवबालक कोल जेल से रिहा होते समय अपने साथ 1 लाख 33 हजार 159 रुपये की राशि लेकर बाहर आए.

ये भी पढ़ेंः बच्चों की पढ़ाई... युवाओं की नौकरी का रास्ता आसान, बैतूल के 61 पारदी परिवारों को मिली नई पहचान

सबसे ज्यादा मेहनताना कमाया

केंद्रीय जेल अधीक्षक लीना कोष्टा का कहना है कि बिरसा मुंडा जयंती (राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस) के अवसर पर आज पांच बंदियों की रिहाई की गई है. इनमें एक आदिवासी कैदी की रिहाई भी शामिल है. खास बात यह है कि इस कैदी ने जेल में रहते हुए अब तक रिकॉर्ड में सबसे ज्यादा मेहनताना प्राप्त किया है. इतना ही नहीं, उसे एक फलदार पौधा और गीता भेंट कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने और अच्छे कार्य करने का संदेश भी दिया गया है.

(रिपोर्टः संजय लोहानी, सतना)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES