SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

न बीमारी, न फूड पॉइजनिंग... छात्राओं की घबराहट के पीछे निकली डर की कहानी, रात में सुनती थीं भूत-प्रेत की कहानियां

रतलाम जिले के रावटी में शासकीय विद्यालय की छात्राओं के अचानक घबराने और बेसुध होने के मामले की वजह सामने आ गई है. खुलासा हुआ है कि बड़ी कक्षाओं की छात्राएं रात के समय डरावनी भूतिया कहानियां सुनाया करती थीं.

Written By Ranjana Kahar
Published: Nov 28, 2026, 14:38 IST | Updated: Nov 28, 2026, 14:42 IST
Image Credit: छात्राओं की घबराहट के पीछे निकली डर की कहानी
Join

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के रावटी में स्थित शासकीय छात्रावास में उस समय हड़कंप मच गया, जब दो दिनों के भीतर कई छात्राएं अचानक बीमार पड़ गईं. गुरुवार और शुक्रवार दोनों दिन सुबह की प्रार्थना सभा के बाद छात्राएं घबरा गईं और बेहोश हो गईं. कुल 12 छात्राओं को अस्पताल ले जाना पड़ा. मेडिकल जांच में किसी गंभीर शारीरिक बीमारी या फूड पॉइजनिंग के कोई संकेत नहीं मिले. अस्पताल में एक छात्रा ने बताया कि उसने काले रंग की साड़ी पहने एक महिला को देखा था. बाद में डॉक्टरों के साथ काउंसलिंग के दौरान पता चला कि हॉस्टल की बड़ी छात्राएं रात के समय छोटी छात्राओं को भूत-प्रेत की डरावनी कहानियां सुनाती थीं, जिससे उनके मन में गहरा डर बैठ गया था.

छात्राओं की घबराहट के पीछे निकली डर की कहानी

दरअसल, मामला तब और भी रहस्यमय हो गया जब अस्पताल का एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक छात्रा डॉक्टर को बता रही थी कि उसने काले रंग की साड़ी पहने एक महिला को देखा है. हालांकि, जब छात्राओं की मेडिकल जांच की गई तो उनमें किसी गंभीर शारीरिक बीमारी या फूड पॉइजनिंग के कोई लक्षण नहीं मिले. डॉक्टरों के अनुसार, छात्राएं शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ थीं, लेकिन वे अंदर से काफी डरी और सहमी हुई थीं.

रात में सुनती थीं भूत-प्रेत की कहानियां

घटनाओं के इस पूरे सिलसिले के पीछे का असली कारण अब सामने आ गया है. डॉक्टरों द्वारा की गई काउंसलिंग में यह बात निकलकर सामने आई कि बड़ी कक्षाओं की छात्राएं छोटी बच्चियों को रात के समय डरावनी और भूत-प्रेत से जुड़ी कहानियां सुनाती थीं. इन डरावनी कहानियों का कुछ छोटी लड़कियों के मन पर गहरा असर पड़ा, जिससे उनमें घबराहट और बेचैनी पैदा हो गई और उनकी सेहत बिगड़ने लगी.

यह भी पढ़ें: पांच महीने बाद होनी थी शादी, उससे पहले सड़क पर मिली 20 साल की रीना की लाश
 

डॉक्टरों ने बच्चियों को समझाया

इस स्थिति को देखते हुए सरकारी डॉक्टरों ने लड़कियों की काउंसलिंग की और उन्हें समझाया कि ऐसी काल्पनिक और डरावनी कहानियों से डरने की कोई जरूरत नहीं है. डॉक्टरों ने छात्राओं को यह भी सलाह दी कि अगर वे कभी घबराहट या परेशानी महसूस करें तो डरें नहीं, बल्कि तुरंत अपने माता-पिता और शिक्षकों को बताएं और उनसे खुलकर बात करें. 
 

चंद्रशेखर सोलंकी की रिपोर्ट
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES