SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ग्वालियर में अवैध रूप से संचालित मदरसे पर छापा: 26 बच्चे बरामद, कभी स्कूल न जाने की बात आई सामने

मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ मिलकर ग्वालियर में एक अवैध मदरसे पर छापा मारा. इस कार्रवाई के दौरान वहां 26 बच्चे मिले, जबकि रजिस्टर में 42 बच्चों का नामांकन दर्ज था.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 24, 2026, 12:49 PM IST | Updated: Oct 24, 2026, 02:38 PM IST
Image Credit: ग्वालियर में अवैध रूप से संचालित मदरसे पर छापा
Join

मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने ग्वालियर में अवैध रूप से चल रहे शैक्षणिक और आवासीय संस्थानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. झांसी रोड थाना क्षेत्र में AG कार्यालय के पास 'अंजुमन इस्लाह-ए-मुआशरा समिति' द्वारा संचालित 'दारुल कुरआन' नामक एक मदरसा अवैध रुप से चल रहा था. इस बात की जानकारी मिलने पर आयोग की अध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ वहां अचानक छापा मारा. जांच के दौरान टीम को मदरसे के कामकाज और बच्चों की देखभाल से जुड़ी कई गंभीर कमियां मिलीं. फिलहाल इस अवैध रूप से चल रहे मदरसे की जांच शुरू कर दी गई है.

दरअसल, गुप्त सूचना  के अधार पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष निवेदिता शर्मा विभागीय अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचीं.उन्होंने मदरसे की मान्यता और बच्चों से जुड़े दस्तावेज मांगे, लेकिन प्रबंधन कोई भी रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं करा सका.  

मदरसे से 26 बच्चे बरामद

छापे के दौरान मदरसे से 26 बच्चों को बरामद किया गया, जबकि संस्थान के रिकॉर्ड में कुल 42 बच्चों का दाखिला दर्ज था. सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि मदरसे में रह रहे किसी भी बच्चे को सामान्य या औपचारिक स्कूली शिक्षा नहीं मिल रही थी. पूछताछ करने पर कुछ बच्चों ने बताया कि भले ही उनका स्कूलों में दाखिला था, लेकिन वे कभी स्कूल गए ही नहीं. इसे देखते हुए आयोग ने विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं.

आयोग ने मदरसे को बंद करने का आदेश दिया

मदरसे के अवैध संचालन और बच्चों के अधिकारों के उल्लंघन को देखते हुए आयोग ने इसे तुरंत बंद करने का आदेश दिया है. वहां मिले सभी बच्चों को सुरक्षित रूप से बाल कल्याण समिति (CWC) की देखरेख में रखा गया है. साथ ही, इस पूरे मामले में आगे की कानूनी और प्रशासनिक जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें: सीधी में कथित धर्मांतरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन: धर्मरक्षा समिति ने खोला मोर्चा, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

 

ग्वालियर से दूसरी खबर

इस बीच, ग्वालियर में मुख्यमंत्री के निर्देशों का असर दिखने लगा है. दिवाली से पहले जिला प्रशासन और पुलिस की एक संयुक्त कार्रवाई में ग्वालियर में कार्बाइड गन बनाने वाली एक फैक्ट्री पकड़ी गई है. सिरोल चौराहे पर स्थित मां पीतांबरा स्टील ट्रेडर्स में की गई इस छापेमारी के दौरान कुल 57 पोटाश और कार्बाइड बंदूकें जब्त की गईं. ये कार्बाइड बंदूकें खास तौर पर दिवाली के त्योहार के लिए ऑर्डर पर बनाई जा रही थीं. इसमें शामिल दुकानदार की पहचान रमन ओझा के रूप में हुई है, उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. यह कार्रवाई सिरोल थाना क्षेत्र में SDM अतुल सिंह के नेतृत्व में की गई.

करतार सिंह राजपूत की रिपोर्ट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES