भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मध्य-प्रदेश
  • /सीधी में कथित धर्मांतरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन: धर्मरक्षा समिति ने खोला मोर्चा, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

सीधी में कथित धर्मांतरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन: धर्मरक्षा समिति ने खोला मोर्चा, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

सीधी में कथित धर्मांतरण के आरोप को लेकर विरोध हुआ. धर्मरक्षा समिति के साथ सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे. जनपद अध्यक्ष और आदिवासी सरपंच भी साथ रहे. सभी ने हाथ में बैनर-पोस्टर लेकर कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया और नाराजगी जताई.

Written ByRanjana Kahar
Published: Oct 24, 2026, 06:57 AM IST|Updated: Oct 24, 2026, 02:36 PM IST
joinshare
सीधी में कथित धर्मांतरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन: धर्मरक्षा समिति ने खोला मोर्चा, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
Image Credit: सीधी में कथित धर्मांतरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

About the Author

Ranjana Kahar

Ranjana Kahar

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
4 महीने पहले ब्याही मुस्कान की रहस्यमयी मौत: होटल लॉबी में गिरते ही थमी सांसें, पुलिस हिरासत में बैंक मैनेजर पति

4 महीने पहले ब्याही मुस्कान की रहस्यमयी मौत: होटल लॉबी में गिरते ही थमी सांसें, पुलिस हिरासत में बैंक मैनेजर पति

2

अमित शाह से जुड़ा मामला, जिसमें राहुल गांधी को कोर्ट से मिली राहत… 8 साल पहले कर्नाटक में क्या हुआ था?

3

पुणेः दिनदहाड़े 18 साल की लड़की के अपहरण की कोशिश, चीख सुनते ही लोगों ने आरोपी को दबोचा

4

इंस्टाग्राम ने तोड़ी मोबाइल की दीवारें! अब आपके घर के 55 इंच टीवी पर भी दिन-रात चलेंगी लत लगाने वाली रील्स

5

छत्तीसगढ़ में 'कुबेर' की गाड़ी! बोलेरो का दरवाजा खुलते ही उड़े पुलिस के होश, अंदर ठसाठस भरे थे 4 करोड़ के करारे-करारे नोट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में कथित धर्मांतरण का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है. धर्मांतरण की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग को लेकर धर्मरक्षा समिति ने मोर्चा खोल दिया है.समिति के पदाधिकारियों और समर्थकों ने पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा. इस विरोध प्रदर्शन में जनपद पंचायत अध्यक्ष और एक आदिवासी महिला सरपंच सहित सौ से अधिक पुरुषों और महिलाओं ने हिस्सा लिया.

बैनर और तख्तियां लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारी

धर्मरक्षा समिति के नेतृत्व में आयोजित मार्च में शामिल लोगों ने कथित धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाई. वे अपने हाथों में बैनर और तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर तरह-तरह के नारे लिखे थे. जिले में धर्मांतरण से जुड़ी गतिविधियों पर चिंता जताते हुए प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि वह इस मामले की जांच करे और प्रभावी कार्रवाई करे. समिति के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से आग्रह किया कि धर्मांतरण के मामलों को पूरी गंभीरता से लिया जाए और जरूरी कदम उठाए जाएं. अपनी इस मांग को रखने के लिए प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी चिंताएं रखीं.

नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद धर्मरक्षा समिति के प्रतिनिधियों ने नायब तहसीलदार परमसुख बंसल को एक ज्ञापन सौंपा. नायब तहसीलदार ने उन्हें आश्वासन दिया कि ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और नियमों के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी. प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीधी सिटी कोतवाली और जमोड़ी पुलिस थानों के पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के नैरेटिव का जवाब देने के लिए बीजेपी का लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ अभियान, बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक होगा पलटवार
 

प्रशासन की कार्रवाई पर नजर

प्रदर्शन में धर्मरक्षा समिति के अध्यक्ष शेखर भारती, जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह और बरगांव की सरपंच फूलकली सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि प्रशासन कथित धर्मांतरण के मामलों को गंभीरता से ले और आवश्यक कार्रवाई करे. अब सबकी नजरें प्रशासन की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं. यह देखना बाकी है कि धर्म रक्षा समिति द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों पर अधिकारी क्या कदम उठाते हैं.

आदर्श गौतम की रिपोर्ट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
MP News