SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा की गिरफ्तारी की मांग, नितिन नवीन का वीडियो पोस्ट करने पर BJP ने की शिकायत

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के वीडियो से कथित छेड़छाड़ को लेकर भोपाल में सियासी विवाद खड़ा हो गया है. बीजेपी ने पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के खिलाफ क्राइम ब्रांच में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है.

Edited By Ansh Raj
Published: Nov 24, 2026, 23:09 IST | Updated: Nov 24, 2026, 23:11 IST
Image Credit: PC Sharma
Join

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ बीजेपी ने भोपाल क्राइम ब्रांच में शिकायत की है. बीजेपी का आरोप है कि पीसी शर्मा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के वीडियो को तोड़-मरोड़कर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया. बीजेपी नेता राहुल कोठारी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने डीसीपी क्राइम ब्रांच अखिल पटेल को ज्ञापन सौंपकर एफआईआर दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की है.

पाकिस्तान और चीन को लेकर गलत व्याख्या करने का आरोप

मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल कोठारी ने कहा कि एएनआई की ओर से जारी नितिन नवीन के वीडियो को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो के जरिए भारत के पाकिस्तान और चीन के साथ संबंधों को लेकर गलत व्याख्या की गई. बीजेपी के सोशल मीडिया विभाग ने इस मामले को पकड़ा.

वीडियो डिलीट हुआ, लेकिन स्क्रीनशॉट मौजूद

राहुल कोठारी ने दावा किया कि मामला पकड़ में आने के बाद वीडियो डिलीट कर दिया गया, लेकिन बीजेपी के पास वीडियो, स्क्रीनशॉट और उसका पूरा रिकॉर्ड मौजूद है. उन्होंने कांग्रेस पर झूठ बोलने और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया. कोठारी ने कहा कि नितिन नवीन के संबोधन को गलत तरीके से पेश कर दूसरे देशों के साथ भारत के रिश्तों में खटास डालने का प्रयास किया गया है. उन्होंने पीसी शर्मा के खिलाफ जल्द एफआईआर दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की.

अनिल नागर की रिपोर्ट

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अंश राज Zee News में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. रीजनल की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की अक्सर फिराक में रहते हैं. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना, उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना ही इनका मकसद है. यही अंश राज है.अंश राज से आप ansh.raj@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES