)
मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं बीजेपी के सीनियर नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा रविवार को एक दिवसीय दतिया दौरे पर पहुंचे. रिछरा गांव में अहिरवार जाटव समाज की तरफ से कराए जाए रहे कार्यक्रम में शामिल हुए. जहां पर ग्रामीणों ने उनका जमकर स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया. उन्होंने विपक्षी दल की कार्यशैली पर कई गंभीर सवाल भी खड़े किए.
पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के नेता चुनाव के दौरान बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, जनता से बड़े-बड़े वादे करते हैं. लेकिन भारतीय जनता पार्टी पर संविधान बदलने जैसे आरोप लगाते रहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष विकास के मुद्दों पर अपनी भूमिका स्पष्ट नहीं करता है. इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस पर कई सवाल भी उठाए. उन्होंने कहा कि चुनाव समाप्त होने के बाद कांग्रेस के नेता कहां चले जाते हैं, इसका जनता को भी पता नहीं चलता है.
वहीं डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के नेता चुनाव के समय जनता की बीच पहुंचे हैं. और उनसे समर्थन मांगते हैं. लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद उनकी समस्याओं के समाधान के समय नजर नहीं आते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि जनसेवा के लिए उनकी सक्रियता भी नहीं दिखाई देती है. इतना ही नहीं उन्होंने राजनीति के उद्देश्यों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करना और इलाके का विकास करना होना चाहिए.
ये भी पढ़ेंः 'अब मुसलमान भी हमसे पूछकर ईद मनाएंगे...', बीजेपी विधायक के बयान पर एमपी में सियासी घमासान, क्या बोला मुस्लिम समाज?
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में विकास कार्य हो रहे हैं. साथ ही नरोत्तम मिश्रा ने सीएम मोहन यादव की तारीफ की. उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार जनसेवा कर रही है. इसके अलावा, प्रदेश के विकास को प्राथिकता भी दे रही है. उन्होंने बीजेपी सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है.
(रिपोर्टः मनोज गोस्वामी, दतिया)