SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिवाली पर पहने पेंडेंट से आस्था को ठेस? मुस्लिम नेता ने करीना कपूर को भेजा नोटिस, सामने रखी ये शर्त

दिवाली पर बेगम पेंडेंट पहनने को लेकर अभिनेत्री करीना कपूर को कांग्रेस नेता और मुस्लिम लीडर अब्बास हफीज ने नोटिस भेजा है और पोस्ट हटाकर माफी की मांग की है.

Written By Sumit Rai
Published: Nov 11, 2026, 05:31 PM IST | Updated: Nov 11, 2026, 05:38 PM IST
Image Credit: करीना कपूर ने ये पेंडेंट दिवाली पर पहना था.
Join

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान दिवाली पर पहने गए एक खास पेंडेंट को लेकर नए विवाद में घिर गई हैं. कांग्रेस नेता और मुस्लिम स्कॉलर अब्बास हफीज ने करीना कपूर को कानूनी डिमांड नोटिस भेजकर उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है. अब्बास हफीज का दावा है कि करीना कपूर ने जिस पेंडेंट को एक फैशन एक्सेसरी के तौर पर पहना और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, उस पर कुरान की मुकद्दस आयत उकेरी हुई है.

अब्बास हफीज ने भोपाल कोर्ट के माध्यम से अपनी वकील के जरिए यह नोटिस भेजा है और चेतावनी दी है कि यदि करीना कपूर सोशल मीडिया से यह फोटो नहीं हटाती हैं और सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगती हैं, तो वे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का रुख करेंगे. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि यह उनका व्यक्तिगत मत और आस्था से जुड़ा कदम है, जिसका उनकी राजनीतिक पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है.

अब्बास हफीज ने क्यों भेजा नोटिस?

अब्बास हफीज ने बताया कि ऐतिहासिक रूप से भोपाल की बेगम शाहजहां ने इस तरह के पेंडेंट को बेहद सम्मान और आस्था के साथ बनवाया था, जिसे वो पर्दे में पहनती थीं. अब्बास हफीज का कहना है कि करीना कपूर के पेंडेंट में कुरान की आयत (आयतुल कुर्सी) लिखा है, जो सम्मान की बात है. इस तरह से पेंडेंट को फैशन के लिए उपयोग करना गलत है. करीना कपूर के कलगी या लिबास पहनने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन जिस पेंडेंट को उन्होंने पहना है, वह करीब 400 साल पुराना है और इस पर कुरान की आयतें लिखी हुई हैं.

 

 

उन्होंने आगे कहा कि करीना कपूर ने इसे फैशन के लिए उपयोग किया और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिससे हमारी आस्था को ठेस पहुंची है. करीना कपूर के दिवाली पर ये पेंडेंट पहनने पर उन्होंने कहा कि वो ईद पर भी इस तरह से पहनती तो आस्था को ठेस पहुंचती और उनको नोटिस देते. मुस्लिम समुदाय में कुरान की आयतों का बहुत सम्मान किया जाता है और लोग बिना वजू किए इन्हें छूने से भी बचते हैं.

अब्बास हफीज ने रखी पोस्ट हटाने और माफी मांगने की शर्त

अब्बास हफीज ने कानूनी नोटिस के जरिए करीना कपूर के सामने सोशल मीडिया से पोस्ट हटाने और माफी मांगने की शर्त रखी है. इसके साथ ही उन्होंने भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की मांग की है. उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि अगर करीना कपूर यह पोस्ट नहीं हटाती हैं और माफी नहीं मांगती हैं, तो वे वकील की सलाह से आगे कानूनी कार्रवाई करेंगे.

ये भी पढ़ें- सैफ अली खान ने दिखाई अपनी फिटनेस रूटीन की झलक, नए प्रोजेक्ट का भी दिया हिंट; फैंस को दे सकते हैं ये सरप्राइज

करीना के पास कैसे पहुंचा भोपाल रियासत की बेगम का पेंडेंट

करीना कपूर तक इस पेंडेंट के पहुंचने की पूरी पारिवारिक कहानी शाही घराने की वसीयत और विरासत से जुड़ी है, जिसकी शुरुआत सैफ अली खान के परिवार से होती है. भोपाल के अंतिम शासक नवाब हमीदुल्ला खान की बेटी साजिदा सुल्तान थीं, जिनका विवाह पटौदी के नवाब इफ्तिखार अली खान से हुआ था. इनके बेटे मंसूर अली खान पटौदी थे, जो सैफ अली खान के पिता हैं और इस प्रकार साजिदा सुल्तान सैफ की दादी थीं. भोपाल रियासत के शाही परिवार के ये ऐतिहासिक आभूषण और नायाब पेंडेंट इसी पारिवारिक विरासत के जरिए आगे बढ़ते हुए पहले सैफ अली खान और फिर अभिनेत्री करीना कपूर तक पहुंचे हैं. (इनपुट- अनिल नागर)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES