App

एमपी में पहली बार... बन रही ऐसी लैब, 10 लाख साल पुरानी चीजों की उम्र झट से पता चल जाएगी

भोपाल में पहली बार ऐसी लैब शुरू होने जा रही है, जहां 10 लाख साल तक पुरानी चीजों की उम्र का पता लगाया जा सकेगा. आखिर इस लैब में कौन-सी तकनीक का इस्तेमाल होगा. इसमें क्या खास होगा. इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

एमपी में पहली बार... बन रही ऐसी लैब, 10 लाख साल पुरानी चीजों की उम्र झट से पता चल जाएगी
Image Credit: ZEE CREATIVE

अब देश में हजारों नहीं, बल्कि लाखों साल पुरानी किसी भी चीज के बारे में बहुत ही आसानी से पता लगाया जा सकेगा. इसके लिए न तो कोई अनुमान लगाना पड़ेगा, न ही किसी पुराने रिकॉर्ड को खंगालना पड़ेगा. दरअसल, एमपी की राजधानी भोपाल में एक ऐसी लैब बनने जा रही है, जो दशकों साल पुरानी किसी भी चीज की उम्र के बारे में आकलन कर सकेगी. आखिर यह तकनीक क्या है और यह काम कैसे करती हैं. आइए इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं.

दरअसल, इसका नाम डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला है. यह एक खास तरह का वैज्ञानिक केंद्र माना जाता है. इसमें ल्यूमिनेसेंस डेटिंग तकनीके के माध्यम से लाखों साल पुराने पुरातात्विक अवशेषों या फिर मिट्टी, रेत, चूना, पत्थर की सटीक उम्र के बारे में जानकारी देती है.

क्या-क्या बता सकेगी यह लैब?

ल्यूमिनेसेंस डेटिंग, तकनीक यह भी बता देगी कि किसी खनिज पर लास्ट बार कब सूरज की किरणें पड़ी थी. इतना ही नहीं यह भी पता चल सकेगा कि उसे कब तेज आंच पर पकाया गया था.

क्या है कार्बन डेटिंग (C-14)?

हालांकि, यह कोई पहली तकनीक नहीं है. इससे पहले एक कार्बन डेटिंग (C-14) तकनीक से पुरानी चीजों की आयु के बारे में पता लगाया जाता था. लेकिन C-14 से सिर्फ 50000 साल पुरानी जैविक चीजों की उम्र बता पाती है. यह ल्यूमिनेसेंस डेटिंग से 10 लाख तक पुरानी वस्तुओं की उम्र का सटीक आकलन किया जा सकता है.

कार्बन और ल्यूमिनेसेंस डेटिंग में अंतर

कार्बन डेटिंग (C-14)

1. किसी भी वस्तु में बचे कार्बन-14 और स्थिर कार्बन (C-12) के अनुपात को मापकर अनुमानित उम्र निकाली जाती है.

2. कार्बन डेटिंग (C-14) से सिर्फ 50 हजार साल तक पुरानी जैविक चीजों की उम्र के बारे में पता किया जा सकता है.

ल्यूमिनेसेंस डेटिंग

1. क्वार्ट्ज या फेल्डस्पार में फंसे इलेक्ट्रॉनों से निकलने वाली रोशनी को मापकर अकार्बनिक पदार्थों और तलछट की उम्र बताती है.

2. ल्यूमिनेसेंस डेटिंग से 10 लाख तक पुरानी चीजों की उम्र का सटीक आकलन किया जा सकता है.

एमपी में बनी पहली लैब

आपको बता दें कि भोपाल स्थित मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मेपकास्ट) के विज्ञान भवन में प्रदेश की पहली डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला और गैलरी का शुभारंभ किया जाएगा. इसका शुभारंभ सीएम मोहन यादव करेंगे.

गैलरी में क्या रहेगा खास ?

1. डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर गैलरी में मशहूर पुरातत्वविद्, चित्रकार एवं इतिहासकार डॉ. वाकणकर के जीवन, शोध और उनके योगदान के बारे में जानकारी दी जाएगी.

2. इसके अलावा, भीमबेटका शैलाश्रयों की खोज उनके महत्वपूर्ण योगदानों में शामिल है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है.

3. गैलरी के माध्यम से उनके शोध एवं भारतीय पुरातत्व के क्षेत्र में योगदान को आम लोगों, छात्रों और शाधार्थियों तक पहुंचाया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More