SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

एमपी मौसम अपडेट: तीसरे दिन भी तापमान 10°C से नीचे, भोपाल में शीतलहर का असर, 3 जिलों में कोहरे का अलर्ट

मध्य प्रदेश में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है. वहीं उत्तर भारत में चलने वाली बर्फीली हवाओं से प्रदेश के कई शहरों में शीतलहर-कोहरा देखने को मिला है. आइए आपको 27 नवंबर का मौसम अपड़ेट बताते हैं.

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 27, 2026, 06:48 IST | Updated: Nov 27, 2026, 06:53 IST
Image Credit: ZEE CREATIVE
Join

उत्तर भारत में चलने वाली बर्फीली हवाओं ने मध्य प्रदेश में सर्दी बढ़ा दी है. पिछले 24 घंटों में भोपाल के अंदर शीतलहर का कहर देखने को मिला है. यहां पर रात में पारा 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. बताया जा रहा है कि यह तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री कम है. वहीं लगातार तीसरे दिन जब तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा है, तो शहर में ठिठुरन और बढ़ने लगी है.

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, 26 नवंबर के दिन प्रदेश के सभी संभागों के तापमान में खास परिवर्तन देखने को नहीं मिला है. वहीं भोपाल संभाग के कई इलाकों में तापमान 3.3°C तक गिरावट दर्ज की गई है. उज्जैन, रीवा संभागों के जिलों में सामान्य से 1.6°C तापमान कम रहा है. नर्मदापुरम संभाग के जिलों में सामान्य से 2.1°C ज्यादा रहा है. बाकी सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहा है.

प्रदेश में कहां-कितना तापमान

1. कटनी जिले के करौंदी में सबसे कम तापमान 6.8°C दर्ज किया गया है. 
2. दमोह में 7.0°C तापमान रिकॉर्ड किया गया है. 
3. शहडोल जिले के कल्याणपुर में 7.4°C तापमान दर्ज किया गया है. 
4. शाजापुर के गिरवर में 7.7°C तापमान रहा है. 
5. भोपाल में 8.8 °C तापमान दर्ज किया गया है.

पछुआ हवाओं के बीच ट्रफ

वहीं IMD भोपाल ने आगे भी जानकारी दी है कि प्रदेश में फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है. मध्य क्षोभमंडल में पछुआ हवाओं के बीच ट्रफ बना हुआ है. इसके अलावा, दक्षिणी बांग्लादेश, गुजरात और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के आसपास ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है.

इन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. वहीं प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है, जबकि तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है. हालांकि, दिए गए मौसमी सिस्टम के आधार पर प्रदेश में बारिश या किसी अन्य मौसम संबंधी गतिविधि की पुष्टि नहीं की जा सकती है.

27 नवंबर का मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, 27 नवंबर के दिन प्रदेश के कई शहरों में शीतलहर की चेतावनी दी गई है. इनमें भोपाल, शाजापुर, कटनी, दमोह जिले के कुछ इलाकों में असर देखने को मिल सकता है. बाकी शहरों में मौसम शुष्क रहने के आसार बने हुए हैं. फिलहाल, प्रदेश के किसी भी जिले में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है.

कोहरा - शीतलहर का अलर्ट

1. शीतलहरः भोपाल 
2. हल्का कोहराः मंडला, रीवा, सतना

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES