SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

MP में दिवाली से पहले होगी झमाझम बारिश: 28 अक्टूबर को कई जिलों में अलर्ट! जानें आज कैसा रहेगा हाल

मध्य प्रदेश में राज्य के पूर्वी हिस्से के कई जिलों के लिए 28 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, 25 से अधिक जिलों में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 25, 2026, 06:54 AM IST | Updated: Oct 25, 2026, 06:57 AM IST
Image Credit: (Photo Ai)- MP में दिवाली से पहले होगी झमाझम बारिश
Join

दीवाली से पहले मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 28 अक्टूबर को राज्य के पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. वर्तमान में बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके जल्द ही डीप डिप्रेशन (गहरे दबाव) में बदलने की संभावना है. इसके चलते 28 अक्टूबर को राज्य के लगभग आधे हिस्से में मौसम बदल जाएगा, जिसके बाद ठंड की शुरुआत हो जाएगी.

28 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश का अलर्ट!

मौसम विभाग के अनुसार, 28 अक्टूबर को शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा रीवा, सागर, जबलपुर, ग्वालियर और चंबल संभागों के लगभग 25 जिलों में हल्की बारिश, बूंदाबांदी और बादल छाए रहने के साथ-साथ गरज-चमक की भी संभावना है. वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभागों में मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी. मौसम में इस बदलाव से पहले अगले तीन दिनों तक बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं.

तापमान में गिरावट

बारिश रुकने के बाद पूरे राज्य में रात के तापमान में भारी गिरावट आई है, जिससे ठंड बढ़ गई है. बीती रात कटनी के करौंदी इलाके में सबसे कम तापमान 12.1°C दर्ज किया गया. इंदौर, दमोह, पचमढ़ी और बैतूल में भी न्यूनतम तापमान 13°C से 14.5°C के बीच रहा. अब ज्यादातर शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 30°C से नीचे आ गया है. अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में राज्य के लोगों को बारिश और ठंड दोनों का असर देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: यूपी में सर्दी की आहट! नोएडा-गाजियाबाद में ओले-बारिश के बाद निकले कंबल, हरदोई सबसे ठंडा, 28 से पूर्वांचल में बदलेगा मौसम
 

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक आज रविवार के लिए बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. मौसम साफ रहेगा. भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, पांढुर्ना, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में धूप खिलेगी.

रात के तापमान में भारी गिरावट

मध्य प्रदेश में इस साल दिवाली का त्योहार न केवल आतिशबाजी, बल्कि कड़ाके की ठंड के साथ आएगा. मानसून की विदाई के बाद रात के तापमान में भारी गिरावट आई है, जिससे हल्की और सुहावनी ठंड अब कड़ाके की ठंड में बदल गई है. इसके अलावा 28 अक्टूबर को होने वाली बारिश मौसम के मिजाज को और बदल सकती है, जिससे आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है. मौसम में हो रहे इन बदलावों को देखते हुए अपनी सेहत और खान-पान का खास ख्याल रखें. अब समय आ गया है कि आप अपने गर्म कपड़े अलमारी से बाहर निकाल लें.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES