SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

MP के 31 जिलों में दिखेगा चक्रवात अर्नब का असर: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 24 घंटे भारी

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने मध्य प्रदेश के 31 जिलों में अलर्ट जारी किया है, जिसमें से 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

Written By Sumit Rai
Published: Oct 28, 2026, 07:47 AM IST | Updated: Oct 28, 2026, 07:57 AM IST
Image Credit: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर एमपी में दिखने लगा है.
Join

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद मध्य प्रदेश में भी इसका असर दिखने लगा है और कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने 31 जिलों में अलर्ट जारी किया है, जहां अगले 4 दिनों तक आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र ने 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में अगले 24 घंटे गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी-मध्य और सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव लगभग पश्चिम की ओर बढ़ा और एक चक्रवाती तूफान 'अर्नब' में बदल गया. इसके बाद कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है.

एमपी के 31 जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश के अलावा 25 जिलों में हल्की बारिश का भी अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने राजधानी भोपाल के अलावा नर्मदापुरम, दतिया, भिंड, सीहोर, विदिशा, रायसेन, जबलपुर, कटनी, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, शहडोल, उमरिया, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी को लेकर अलर्ट जारी किया है.

इंदौर-उज्जैन समेत 24 जिलों में खिलेगी धूप

मौसम विभाग ने अन्य 24 जिलों के लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है और यहां मौसम सामान्य रहेगा. इंदौर और उज्जैन समेत 24 जिलों में धूप खिलेगी. इसके अलावा खंडवा, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खरगोन, झाबुआ, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, शाजापुर, रतलाम, बैतूल, देवास, हरदा, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, अशोकनगर, श्योपुर, मुरैना और राजगढ़ में मौसम सामान्य बना रहेगा.

ये भी पढ़ें- चक्रवाती तूफान 'अर्नब' से जुड़े लेटेस्ट अपडेट

29 अक्टूबर को 20 जिलों को लेकर चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में चक्रवात 'अर्नब' का असर 29 अक्टूबर को ज्यादा देखने को मिलेगा और राज्य के पूर्वी हिस्से जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में सबसे ज्यादा असर रहेगा. 20 जिलों को लेकर चेतावनी जारी की गई है, जहां आंधी, बादल, गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है. 29 अक्टूबर को 11 जिलों में अति भारी और 9 जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा 35 जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है.

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है और 12 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है और इसे देखते हुए सरकार ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सक्रिय रहने का निर्देश दिया है. मौसम विभाग ने दक्षिण छत्तीसगढ़ में 60 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ जगहों पर 200 मिमी तक बारिश होने की संभावना जताई है. इसके बाद     बस्तर और दंतेवाड़ा में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES