SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

MP में 20 दिसंबर को ही होगी TET परीक्षा, डेढ़ लाख शिक्षकों में से सिर्फ 34,500 ने भरा फॉर्म

एमपी में टीईटी परीक्षा की तारीख का ऐलान हो चुका है. इस परीक्षा के लिए सिर्फ 34,500 शिक्षकों ने आवेदन किया है. यह परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी.

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 10, 2026, 07:32 PM IST | Updated: Nov 10, 2026, 07:39 PM IST
Image Credit: ZEE CREATIVE
Join

मध्य प्रदेश में टीईटी को लेकर चल रहे विरोध के बाद भी माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, TET परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी. मंडल ने आज यानी 10 अक्टूबर को इसकी सूचना जारी की है. यह परीक्षा जिला मुख्यालयों के निर्धारित केंद्रों पर कराई जाएगी.

बता दें कि प्रदेश में शिक्षकों ने टीईटी परीक्षा को लेकर जमकर विरोध किया था. शिक्षक संगठनों ने इस परीक्षा पर सवाल उठाए, विरोध किया था. साथ ही इसे टालने की मांग भी की थी. लेकिन विरोध के बावजूद परीक्षा टल नहीं सकी. अब परीक्षा 20 दिसंबर को आयोजित की जाएगी.

कितने फॉर्म भरे गए ?

टीईटी परीक्षा के बीच सबसे दिलचस्प बात भी सामने आई है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में करीब डेढ़ लाख सरकारी टीचर हैं. इनमें से सिर्फ 34,500 शिक्षकों ने टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन किया है. बाकी शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए फॉर्म ही नहीं भरा है. अब सवाल खड़ा हो रहा है कि जिन शिक्षकों ने फॉर्म नहीं भरा है, तो उनका क्या होगा?

किसे पास करना जरूरी

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, जिन शिक्षकों की नियुक्ति आरटीआई एक्ट लागू होने से पहले हुई थी. जिनकी रिटायरमेंट में पांच साल से ज्यादा का समय बचा है. उन्हें टीईटी पास करना जरूरी है. ऐसे शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक समय दिया गया है. 20 दिसंबर की परीक्षा का फॉर्म नहीं भरने से किसी भी शिक्षक की नौकरी तुरंत नहीं जाएगी. लेकिन तय समयसीमा के अंदर टीईटी पास नहीं की तो नौकरी पर खतरा आ सकता है.

नौकरी पर क्या असर ?

अगर कोई पात्र शिक्षक तय समयसीमा तक टीईटी परीक्षा पास नहीं कर पाता है, तो उसे नौकरी छोड़नी पड़ सकती है या अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जा सकती है. हालांकि, जिन शिक्षकों की रिटायरमेंट में 1 सितंबर 2025 को पांच साल से कम समय बचा था. उन्हें रिटायरमेंट तक नौकरी जारी रखने की छूट दी गई है, लेकिन टीईटी पास किए बिना उन्हें प्रमोशन नहीं मिलेगा.

ये भी पढ़ेंः भोपाल में धड़ल्ले से बिक रही भारत में बैन पाकिस्तानी क्रीम, ZEE NEWS की पड़ताल में दुकानदार ने बताई चौंकाने वाली बात

2028 तक का है समय

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश सरकारों को यह भी कहा है कि शिक्षकों को परीक्षा देने के लिए पर्याप्त मौके दिए जाएं. इसलिए टीईटी समय-समय पर आयोजित क जानी चाहिए. हालांकि, शिक्षकों के पास परीक्षा पास करने के लिए अगस्त 2028 तक का समय है.

(रिपोर्टः अनिल नागर, भोपाल)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES