SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

2026 में भर्ती या 2028 का इंतजार? एमपी में 48 हजार शिक्षकों के पदों पर कब होगी भर्ती, जानें विभाग की तैयारी

मध्य प्रदेश में करीब 10 हजार से ज्यादा शिक्षक पद खाली हैं. वहीं 30 हजार से ज्यादा शिक्षकों के प्रमोशन भी होने जा रहे हैं. इसके अलावा, मार्च 2027 तक 8 हजार शिक्षक रिटायर होने जा रहे हैं. इसको देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने 48 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है. आने वाले समय में शिक्षक भर्ती होने की संभावना है.

Written By Manish Kushawah
Published: Sep 25, 2026, 09:16 PM IST | Updated: Sep 25, 2026, 09:18 PM IST
Image Credit: Zee Media
Join

मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए बड़ी खबर है. प्रदेश में लगभग 48 हजार पदों पर शिक्षकों की नई भर्ती कराने की तैयारी चल रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, स्कूल शिक्षा विभाग में पहले मौजूदा शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया की जाएगी. उसके बाद प्रमोशन और सेवानिवृत्ति से खाली होने वाले पदों पर नई भर्ती का रास्ता साफ होने की संभावना जताई जा रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के अंदर स्कूल शिक्षा विभाग में लगभग 10 हजार से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली बताए जा रहे हैं. इसके अलावा, मार्च 2027 तक लगभग 8 हजार शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने की संभावना है. वहीं टीईटी परीक्षा होने के बाद 30 हजार से ज्यादा शिक्षकों के प्रमोशन होने की भी खबर सामने आई है. इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए अगले चरण में बड़ी संख्या में नए शिक्षकों की भर्ती हो सकती है.

लाखों कर्मचारियों के प्रमोशन
सरकार की तरफ से 30 जुलाई से सभी विभागों में प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू की थी. खबर है कि अब तक करीब 1 लाख प्रमोशन किए जा चुके हैं. हालांकि, स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षक संवर्ग के प्रमोशन अभी भी बाकी हैं. वहीं विभाग में लिपिक संवर्ग और उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों के प्रमोशन किए जा चुके हैं, लेकिन शिक्षक संवर्ग के प्रमोशन को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ना बाकी है.

टीईटी के तहत होंगे प्रमोशन 
बताया जा रहा है कि प्रदेश में शिक्षकों के प्रमोशन को टीईटी से जोड़ा गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, जो शिक्षक टीईटी परीक्षा को पास करेंगे, उन्हें प्रमोशन का लाभ दे दिया जाएगा. वहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, दिसंबर 2028 तक छह बार टीईटी परीक्षा आयोजित की जानी है. पहली बार टीईटी दिसंबर में माध्यमिक शिक्षा मंडल के माध्यम से आयोजित की जानी है. परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग प्रमोशन की प्रकिया को आगे बढ़ा सकता है.

मार्च 2027 तक खाली होंगे पद?
स्कूल शिक्षा विभाग में फिलहाल करीब 10 हजार शिक्षक पद रिक्त बताए जा रहे हैं. इसके अलावा, मार्च 2027 तक करीब 8 हजार शिक्षकों के रिटायर होने की संभावना है. ऐसे में रिक्त पदों की संख्या करीब 18 हजार तक पहुंच सकती है. वहीं, 30 हजार से ज्यादा शिक्षकों के प्रमोशन होने के बाद उनके मौजूदा पद भी खाली होंगे. इस तरह रिक्त पदों और प्रमोशन से खाली होने वाले पदों को मिलाकर करीब 48 हजार पदों पर नई भर्ती की संभावना बन सकती है.

रिक्त पदों पर कितने पद होंगे ?
प्रमोशन के बाद शिक्षकों के पुराने पद खाली होंगे, जिन पर नई भर्ती के जरिए युवाओं को शिक्षक बनने का अवसर मिल सकता है. यानि विभाग में एक ओर मौजूदा शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया चलेगी. तो दूसरी तरफ खाली होने वाले पदों पर नए अभ्यर्थियों की भर्ती की जा सकती है. हालांकि, इन संभावित रिक्त पदों में वर्ग-1, वर्ग-2, वर्ग-3 के कितने पद शामिल होंगे. हालांकि, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है.

कब जारी होगा भर्ती का विज्ञापन
विभाग की मौजूदा तैयारी के मुताबिक, शिक्षकों की नई भर्ती का विज्ञापन मार्च 2028 के बाद जारी होने की संभावना है. इसके बाद परीक्षा, रिजल्ट और नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होगी. इसी वजह से 2026 में शिक्षक भर्ती का नया विज्ञापन आने की संभावना बहुत ही कम है. हालांकि, भर्ती का अंतिम कार्यक्रम और पदों की वास्तविक संख्या विभाग की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES