SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

एमपी में 5IAS-4IPS ट्रांसफरः सागर-देवास के बदले कलेक्टर, इन अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश में 5 आईएएस और 4 आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है. आइए आपको बताते हैं, कि किस अधिकारियों कहां पोस्टिंग दी गई है.

Written By Manish Kushawah
Published: Oct 27, 2026, 05:47 PM IST | Updated: Oct 27, 2026, 05:58 PM IST
Image Credit: ZEE CREATIVE
Join

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. मंगलवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने आईएएस के पांच बड़े अधिकारियों की नई पोस्टिंग का आदेश जारी किया है. जारी आदेश के मुताबिक, सागर, सिवनी और देवास जिलों के कलेक्टर समेत राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंधक संचालक और मंत्रालय में तैनात अधिकारियों के तबादले किए गए हैं.

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के मुताबिक, सागर जिले की कलेक्टर प्रतिभा पाल को मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल का प्रबंधक बनाया गया है. वहीं सिवनी जिले की कलेक्टर नेहा मीना को देवास जिले की जिम्मेदारी दी गई है. पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक दिलीप कुमार यादव को सागर जिले का कलेक्टर बनाया गया है.

5 IAS अधिकारियों के बदले ऑफिस

1. सागर, देवास और सिवानी के कलेक्टर बदले गए.
2. सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल को पर्यटन विकास निगम की MD बनाया.
3. दिलीप कुमार यादव, सागर जिले के नए कलेक्टर बनाए गए. 
4. सिवनी जिले की कलेक्टर नेहा मीना को देवास की जिम्मेदारी दी गई. 
5. देवास कलेक्टर ऋतुराज को सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव बनाया गया. 
6. अंजू अरूण कुमार को सिवनी जिले की जिम्मेदार दी गई.

पुलिस महकमे में भी बड़ा बदलाव

इसके अलावा, मध्य प्रदेश गृह विभाग ने भी पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव करते हुए 4 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है. गृह विभाग के जारी आदेश के मुताबिक, अनुराग सुजानिया को सागर जिले से हटाकर भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया है. साथ ही संजीव कुमार सिन्हा को ग्वालियर से सागर जिले में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है.

ये भी पढ़ेंः एमपी कैबिनेट बैठकः 4 नई सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी, एक नजर में जानें सभी बड़े फैसले

4 IPS अधिकारियों की बदली जगह

1. अनुराग सुजानिया को सागर जिले से भोपाल मुख्यालय भेजा गया. 
2. संजीव कुमार सिन्हा को ग्वालियर से सागर जिले के पुलिस अधीक्षक बनाए गए. 
3. पुनीत गहलोत को देवास जिले से भोपाल पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया. 
4. आदित्य मिश्रा को बालाघाट जिले से देवास जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES