SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मिलने के बहाने कमरे पर बुलाया, फिर 4 दोस्तों ने मिलकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार, 3 फरार

उज्जैन में एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.

Written By Manish Kushawah
Published: Oct 03, 2026, 23:31 IST | Updated: Oct 03, 2026, 23:33 IST
Image Credit: ZEE NEWS
Join

उज्जैन के चिमनगंज थाना इलाके में 16 साल की नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है. छात्रा का परिचित नाबालिग उसे मिलने के बहाने जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में मौजूद अपने एक दोस्त के कमरे पर ले गया. यहां पहले से मौजूद 4 अन्य साथियों के साथ मिलकर छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार किया.

इतना ही नहीं, घटना के बाद आरोपियों ने नाबालिग छात्रा को डराया-धमकाया. किसी को घटना के बारे में बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं.

अपहरण का मामला दर्ज 
इस मामले पर एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने बताया कि छात्रा 26 सितंबर को अचानक लापता हो गई थी. परिजन की शिकायत पर चिमनगंज थाना पुलिस ने अपहरण का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की. अगले दिन 27 सितंबर को छात्रा अपने घर पहुंची. शुरुआत में उसने परिजन को अपहरण की बात बताई, लेकिन घर लौटने के बाद वह गुमसुम और डरी हुई रहने लगी.

बारी-बारी से किया दुष्कर्म
परिजन ने उसकी स्थिति देखकर पूछताछ की तो छात्रा ने रोते हुए पूरी घटना बताई. इसके बाद 28 सितंबर को महिला पुलिस अधिकारी ने उसके बयान दर्ज किए और प्रकरण दर्ज किया. इस दौरान छात्रा ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाले उसके हम उम्र परिचित ने 26 सितंबर को मिलने के बहाने उसे बुलाया था. वह उसे जीवाजीगंज क्षेत्र स्थित अपने दोस्त के कमरे ले गया. वहां पहले से 4 साथी मौजूद थे. छात्रा ने बताया कि पांचों ने उसके साथ बारी बारी से बलात्कार किया.

आरोपियों की तलाश जारी
एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, बलात्कार व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया. इस मामले में पीपलीनाका क्षेत्र निवासी लक्की पिता जुगलकिशोर व एक नाबालिग को पकड़ा है. शुक्रवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया. जहां से लक्की को जेल व नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा है. जबकि 3 आरोपियों की तलाश की जा रही है, इनके पकड़ाने के बाद पता चलेगा कि दोनों नाबालिग है या बालिग. इनके परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES