SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी पर फिर की आपत्तिजनक टिप्पणी, भड़के CM मोहन यादव, बोले- तुरंत माफी मांगनी चाहिए

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता के बारे में इस तरह की अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना अनुचित है, और देश की जनता इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 26, 2026, 07:52 AM IST | Updated: Oct 26, 2026, 08:02 AM IST
Image Credit: मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM मोदी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी- (File Photo)
Join

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक बयान ने एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है. पटना के बापू सभागार में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में एक आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे सभागार में हंगामा मच गया. इस घटना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ी निंदा की है और खड़गे से तुरंत माफी मांगने की मांग की है.

मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

दरअसल, यह कार्यक्रम पटना के बापू सभागार में आयोजित किया गया था. अपने भाषण में खरगे ने केंद्र सरकार, भाजपा और आरएसएस पर भी निशाना साधा. उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए और कई राज्यों में बनी सरकारों को हटाने की मांग की. खड़गे के भाषण के दौरान एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अपनी राय रखी. उसने कहा कि पीएम मोदी कहीं नहीं जाएंगे. इस पर खड़गे ने प्रधानमंत्री के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की. उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम में हंगामा मच गया.

यह भी पढ़ें: 'मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा', दिग्विजय सिंह का सनातन पर बयान, वोट चोरी पर भी बोले
 

सीएम मोहन यादव ने की निंदा

वहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को अपनी टिप्पणियों के लिए तुरंत माफी मांगनी चाहिए. उत्तेजना के बल पर और व्यक्तिगत द्वेष के आधार पर देश माननीय प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता के खिलाफ की गई ऐसी हल्की या अपमानजनक टिप्पणियों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा. उन्होंने इस घटना की कड़े से कड़े शब्दों में निंदा की है.

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जताई नाराजगी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर अपनी नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के बारे में की गई अभद्र टिप्पणी राजनीतिक मर्यादा का उल्लंघन है. खड़गे ने पहले भी कई मौकों पर इस तरह की अनुचित टिप्पणियां की हैं. खड़गे को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह अपनी मर्जी से इन राजनीतिक मानदंडों का उल्लंघन करते हैं, या फिर गांधी परिवार के इशारे पर ऐसा करते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के बारे में की गई इस टिप्पणी की पूरे देश में निंदा हो रही है. भारतीय लोकतंत्र के संदर्भ में किसी नेता का इस तरह का भद्दा बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसे बयान की जितनी कड़ी निंदा की जाए, कम है.

रंजन भगत की रिपोर्ट
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES