SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भोपाल पुलिस मुख्यालय में बड़ा फेरबदल: विनीत कपूर बने DIG साइबर, 8 IPS अधिकारियों के बदले प्रभार

दिवाली से पहले भोपाल पुलिस मुख्यालय में बड़ा फेरबदल हुआ है और 8 आईपीएस अधिकारियों के प्रभार बदले गए है. विनीत कपूर और अवधेश गोस्वामी समेत डीआईजी-एआईजी के विभाग बदले गए हैं.

Written By Sumit Rai
Published: Nov 05, 2026, 09:52 AM IST | Updated: Nov 05, 2026, 10:07 AM IST
Image Credit: 8 आईपीएस अधिकारियों के प्रभार बदले
Join

दिवाली के ठीक पहले भोपाल पुलिस मुख्यालय (PHQ) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है और 8 आईपीएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किए गए हैं. इसको लेकर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) ने आदेश जारी किया. आदेश के अनुसार, डीआईजी और एआईजी रैंक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इस फेरबदल में प्रशासन, साइबर, नारकोटिक्स, विशेष शाखा और सामुदायिक पुलिसिंग जैसे महत्वपूर्ण विभागों में बदलाव किए गए हैं.

2010 बैच के आईपीएस अधिकारी विनीत कपूर को पुलिस महानिरीक्षक (DIG) साइबर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि अब तक वे पीएसओ (PSO) के पद पर सेवाएं दे रहे थे. इस फेरबदल के जरिए पुलिस विभाग ने कानून-व्यवस्था और तकनीकी अपराधों से निपटने के लिए फील्ड और मुख्यालय स्तर पर नई नियुक्तियां की हैं, जिससे प्रशासनिक कसावट आने की पूरी उम्मीद है.

विनीत कपूर के अलावा अवधेश गोस्वामी समेत डीआईजी-एआईजी के बदले विभाग

विनीत कपूर के अलावा अवधेश गोस्वामी का भी विभाग बदला गया है, जिन्हें डीआईजी, डीजीपी का विशेष सहायक और नारकोटिक्स की जिम्मेदारी दी गई है. इससे पहले वो उप पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण एवं लेखा) के पद पर तैनात थे. संतोष सिंह गौर को डीआईजी पीटीआरआई की जिम्मेदारी दी गई है, जो अब तक डआईजी अजाक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी तुषार कांत विद्यार्थी को डीआईजी विसबल-मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है, जो डीआईजी पीटीआरआई पद संभाल रहे थे.

2012 बैच के आईपीएस अधिकारी रघुवंश कुमार सिंह को डीआईजी (कल्याण एवं लेखा), पुलिस मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है. इसके साथ ही कल्याण एवं लेखा विभाग की जिम्मेदारी अब उनके पास होगी. 2017 बैच के आईपीएस पुनीत गहलोद को एआईजी प्रशासन पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी साई कृष्ण थोटा को एआईजी साइबर पुलिस मुख्यालय भोपाल नियुक्त किया गया है. 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी शशांक को एआईजी, विशेष शाखा (स्पेशल ब्रांच) पुलिस मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है.

ये भी पढ़ें- MP में 12 IPS अफसरों के ट्रांसफर: नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल और अलीराजपुर को मिले नए SP, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

पहले बदले गए थे नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल और अलीराजपुर के एसपी

पिछले सप्ताह एमपी गृह विभाग ने 12 आईपीएस (IPS) अधिकारियों का तबादला हुआ था और नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, पन्ना और आलीराजपुर सहित कई जिलों में नए पुलिस अधीक्षकों (SP) की पोस्टिंग की गई थी. 32वीं वाहिनी विसबल उज्जैन के सेनानी दीपक कुमार शुक्ला को नर्मदापुरम का नया एसपी बनाया गया था, जबकि अमित सक्सेना को बैतूल और सत्यसाची सराफ को पन्ना एसपी की कमान सौंपी गई. ऋषुवर कुमार सिंह को आलीराजपुर से पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया था, जबकि दीपक कुमार शुक्ला को 32वीं वाहिनी विसबल, उज्जैन से नर्मदापुरम का एसपी बनाया गया. (इनपुट- रंजन भगत)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES