SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर बवाल! भीड़ ने किया पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद को हटाने के विरोध में बीती रात मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में लोग जमा हुए. इसके बाद मस्जिद के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और सुरक्षा के तौर पर कई जगहों पर बैरिकेड लगाए गए हैं.

Written By Ranjana Kahar
Published: Sep 28, 2026, 09:42 AM IST | Updated: Sep 28, 2026, 04:19 PM IST
Image Credit: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर हाई अलर्ट!
Join

मध्य प्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर तनाव बढ़ गया है. मस्जिद हटाने के विरोध में मुस्लिम समाज पिछले दो दिनों से प्रदर्शन कर रहा है. रविवार रात जेसीबी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो लोग सड़क पर उतर आए, जिसके बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है और इलाके में कड़ी सुरक्षा और बैरिकेडिंग कर दी गई है. दरअसल, उज्जैन में सिंहस्थ-2028 को देखते हुए कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक 15 मीटर सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है. 900 मीटर की इस सड़क पर 7 धर्मस्थल आ रहे थे, जिनमें से ज्यादातर हटाए जा चुके हैं. खड़े हनुमान मंदिर, एक मजार और शाही मस्जिद को लेकर विवाद बना हुआ है.

शाही मस्जिद को लेकर हाई अलर्ट!
सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच एक बैठक हुई, जिसमें मस्जिद के हिस्से को समाज के लोगों द्वारा स्वयं हटाए जाने को लेकर सहमति बनी है. हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इस बीच समुदाय के लोगों द्वारा मस्जिद का ढांचा हटाने की संभावना को देखते हुए पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है. घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस पूरी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है.

पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
शाही मस्जिद को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया. उग्र भीड़ ने सामने से पुलिस और सुरक्षा बलों पर अचानक पथराव शुरू कर दिया. पत्थरबाजी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बेकाबू हालात को संभालने और उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े.

 

देर रात तक हंगामा, फिर बनी सहमति
विरोध प्रदर्शन रविवार देर रात तक चलता रहा. मौके पर पुलिस तैनात की गई और प्रशासन ने समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत की. आपसी सहमति बनने के बाद भीड़ वहां से हट गई और अपने-अपने घर लौट गई. शहर काजी ने बताया कि प्रशासन से बात बन गई है. सोमवार से आगे की कार्रवाई शुरू होगी. मुस्लिम समाज खुद ही मस्जिद के हिस्से को हटाने का काम शुरू कर सकता है.सुरक्षा के लिए रात में जेसीबी, पोकलैंड मशीनों के साथ करीब 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे.

मस्जिद को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई आज
चौड़ीकरण करने के प्रोजेक्ट की वजह से तोड़े जाने के खतरे का सामना कर रही शाही मस्जिद के मामले में मुस्लिम समुदाय एक बार फिर इंदौर हाई कोर्ट पहुंचा है. इस मामले पर सोमवार को सुनवाई होनी है. इससे पहले, रविवार को नगर निगम की कार्रवाई की तैयारी देखकर बड़ी संख्या में लोग मस्जिद परिसर में जमा हुए और नारेबाजी की. शनिवार रात से ही मस्जिद के पास भीड़ जुटने लगी थी और रविवार दोपहर तक विरोध-प्रदर्शन चलता रहा. सोमवार को सड़क चौड़ी करने का काम फिर से शुरू होना है. पुलिस और प्रशासन की तैयारियों के बीच सड़क चौड़ी करने के रास्ते में आ रहे धार्मिक ढांचों को हटाने की प्रक्रिया फिर से शुरू हो सकती है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES