SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कलेक्टर का इंतजार करते रहे किसान, नहीं पहुंचे तो कुत्ते को दे दिया ज्ञापन...खंडवा से आई अनोखी तस्वीर

Khandwa News: खंडवा में किसान अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर ऑफिस पहुंचे और कलेक्टर को ही सीधे अपना ज्ञापन सौंपने पर अड़े रहे. काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब कलेक्टर नहीं आए, तो उन्होंने ज्ञापन एक कुत्ते को सौंप दिया.

Written By Ranjana Kahar
Published: Sep 16, 2026, 06:38 AM IST | Updated: Sep 16, 2026, 06:41 AM IST
Image Credit: अनोखा विरोध प्रदर्शन
Join

मध्य प्रदेश के खंडवा में राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार कक्का जी के नेतृत्व में किसानों ने प्रशासन के खिलाफ एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे किसानों ने कलेक्टर को ही सीधे ज्ञापन सौंपने की जिद की. लंबे इंतजार के बाद भी जब कलेक्टर उनसे नहीं मिले, तो उनका गुस्सा भड़क उठा. हालांकि सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर किसानों के पास पहुंचे और ज्ञापन लेने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी बात पर अड़े रहे. इसके बाद किसानों ने सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में एक कुत्ते को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.

किसानों ने कुत्ते को सौंपा ज्ञापन
दरअसल,  यह मामला खंडवा जिला कलेक्टर कार्यालय का है, जहां किसान अपनी कई मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने के लिए राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले इकट्ठा हुए थे. वे चाहते थे कि कलेक्टर खुद आकर ज्ञापन लें, क्योंकि वे अपनी शिकायतें सीधे उनसे बताना चाहते थे. काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब कलेक्टर उनसे मिलने नहीं आए, तो किसानों का गुस्सा बढ़ गया. उन्होंने साफ कह दिया कि वे किसी और अधिकारी को ज्ञापन नहीं सौंपेंगे. जब स्थिति तनावपूर्ण हो गई, तो सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर किसानों के पास पहुंचे और मामले पर बातचीत करने और ज्ञापन लेने की कोशिश की, लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े रहे. इसके बाद उन्होंने प्रशासन के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करने का एक अनोखा तरीका अपनाया. सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उन्होंने अपना ज्ञापन एक कुत्ते को सौंप दिया.

अधिकारियों के पास शिकायतें सुनने का समय नहीं 
किसानों ने कहा कि अधिकारी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं थे, इसलिए वे इस तरह से विरोध दर्ज कराकर प्रशासन तक अपनी शिकायतें पहुंचाएंगे. राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार कक्का जी ने कहा कि किसानों को अपनी समस्याओं के लिए बार-बार कलेक्टर कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं. उन्होंने आगे कहा कि अगर प्रशासनिक अधिकारियों के पास किसानों की शिकायतें सुनने का समय नहीं है, तो जल्द ही ऐसे अधिकारियों के खिलाफ एक अभियान चलाया जाएगा. 

किसानों ने दी चेतावनी
किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर तुरंत ध्यान नहीं दिया गया और कार्रवाई नहीं की गई, तो वे अपना विरोध-प्रदर्शन और तेज कर देंगे. इस बीच किसानों का ये अनोखा विरोध-प्रदर्शन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES