SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

MP में सफाई व्यवस्था ठप, हर तरफ फैली गंदगी: ऐसे में कैसे आएंगी मां लक्ष्मी? क्यों हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, जानें क्या हैं 4 मांगे

करीब ढाई लाख दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मचारियों के हड़ताल के बाद भोपाल समेत कई जगहों पर गंदगी का अंबार लग गया है. पूरे राज्य में सफाई व्यवस्था ठप है, ऐसे में गंदगी के बीच दीपावली की शुरुआत कैसे होगी?

Written By Sumit Rai
Published: Nov 06, 2026, 02:50 PM IST | Updated: Nov 06, 2026, 02:56 PM IST
Image Credit: सफाई कर्मचारियों के हड़ताल से सफाई व्यवस्था ठप है
Join

दिवाली के पावन पर्व से ठीक पहले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत पूरा राज्य कचरे के अंबार और बदहाली से जूझ रहा है. राज्य के करीब ढाई लाख दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं और इस वजह से 16 नगर निगमों और 374 नगर पालिकाओं में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ गई है. वल्लभ भवन (मंत्रालय) से लेकर शहर की मुख्य सड़कों और बाजारों तक कचरे के ढेर लगे हैं. हड़ताली कर्मचारी किसी मध्यस्थ के बजाय सीधे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बात की मांग पर अड़े हैं.

सफाई कर्मचारियों ने मांगें न माने जाने पर जलापूर्ति रोकने और अटल भवन में तालाबंदी की चेतावनी दी है. सफाई कर्मचारियों के हड़ताल का आज तीसरा दिन है और उन्होंने साफ किया कि सांसद, विधायक या किसी अन्य मध्यस्थ के जरिए बातचीत नामंजूर है. कर्मचारी मुख्यमंत्री से सीधे बातचीत की मांग पर अड़े हैं.

ऐसे में कैसे आएंगी मां लक्ष्मी?

भोपाल समेत पूरे मध्य प्रदेश में सफाई व्यवस्था ठप है, ऐसे में गंदगी के बीच दीपावली की शुरुआत कैसे होगी? दिवाली से ठीक पहले सड़कों पर और बाजारों में कचरे के ढेर लग गए, ऐसे में मां लक्ष्मी कैसे आएंगी? हड़ताल कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने नियमित स्टाफ को भी काम करने से रोक दिया है, जिस वजह से वार्ड कार्यालयों में सफाई व्यवस्था समेत कई कामों पर असर पड़ रहा है.

क्यों हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, क्या हैं 4 मांगे

1. सफाई कर्मचारियों को स्थायी किया जाए और ठेका व्यवस्था बंद हो.
2. किसी भी सफाई कर्मचारी का वेतन ₹25,000 प्रतिमाह से कम न हो.
3. सेवाकाल के दौरान पति-पत्नी में से किसी की मृत्यु होने पर दूसरे को अनुकंपा नियुक्ति मिले.
4. सभी सफाई कर्मचारियों को शासकीय/सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए.

ये भी पढ़ें- 200 आवेदन...सिर्फ 100 दुकानें, पटाखा लाइसेंस पर ₹500 मांगने का आरोप, छिंदवाड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन

राजधानी भोपाल में हजारों टन कचरा जमा

सफाई कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल से सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और राजधानी भोपाल में ही हजारों टन कचरा जमा हो गया है. नगर निगम के सभी क्षेत्रों से गुरुवार को बड़ी संख्या में पहुंचे कर्मचारियों ने नगर निगम मुख्यालय का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की. हड़ताल के चलते लगातार 2 दिन में ही भोपाल के सभी 85 वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन पूरी तरह बंद है, जिससे सड़कों और मुख्य बाजारों में जगह-जगह कचरे का अंबार लग गया है. दो दिनों के भीतर करीब 2100 टन कचरा सड़ांध मार रहा है, जिससे त्योहारी माहौल के बीच भोपाल वासियों के सामने गंदगी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES