App

Ladli Behna Yojana की 42वीं किस्त CM मोहन यादव ने की जारी, लाडली बहनों के खाते में आए 1500 रुपये; ऐसे चेक करें अपना स्‍टेटस

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाडली बहनों को बड़ा तोहफा दिया है और लाडली बहना योजना की 42वीं किस्त के 1500-1500 रुपये 1.24 करोड़ से ज्‍यादा मह‍िलाओं के खाते में भेज द‍िए हैं.

Ladli Behna Yojana की 42वीं किस्त CM मोहन यादव ने की जारी, लाडली बहनों के खाते में आए 1500 रुपये; ऐसे चेक करें अपना स्‍टेटस
Image Credit: डॉ. मोहन यादव ने ₹1,831 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवपुरी जिले के पिछोर से 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' की 42वीं किस्त जारी की. उन्होंने राज्य की 1 करोड़ 24 लाख से अधिक पात्र लाडली बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के जरिए ₹1,831 करोड़ से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की. इस राज्य-स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पुष्पवर्षा कर लाड़ली बहनों का स्वागत किया और कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया. इस दौरान कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्‍योत‍िराद‍ित्‍य स‍िंध‍िया भी मौजूद रहे.

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाडली बहना योजना के तहत 1.24 करोड़ से ज्‍यादा मह‍िलाओं के खाते में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर क‍िए. इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए स्व-सहायता समूहों को ₹200 करोड़ के बैंक ऋण का अंतरण भी किया गया है, जिससे महिलाओं को आर्थिक तौर पर और अधिक मजबूती मिलेगी.

ऐसे चेक करें अपना स्‍टेटस

महिलाएं पोर्टल पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकती हैं कि उनके खाते में पैसा आया है या नहीं. स्टेटस चेक करने के लिए लाडली बहना योजना के आधिकारिक पोर्टल https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाना होगा. इसके बाद 'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या समग्र आईडी भरें. मोबाइल पर आने वाले ओटीपी को दर्ज करने के बाद भुगतान की स्थिति की जानकारी मिल जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sumit Rai

Sumit Rai

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More