SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'सिंहस्थ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन...', महाकुंभ की तैयारियों को लेकर CM ने की समीक्षा, बोले-समय सीमा में पूरे हो सभी कार्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली. बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, आवागमन, एयरपोर्ट और विकास कार्यों पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे, इसलिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी होनी चाहिए.

Written By Pooja
Published: Oct 19, 2026, 03:40 PM IST | Updated: Oct 19, 2026, 03:55 PM IST
Image Credit: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर सीएम ने की समीक्षा बैठक
Join

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में उज्जैन के प्रशासनिक संकुल भवन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, आवागमन, एयरपोर्ट से जुड़ी व्यवस्थाओं और उज्जैन में चल रहे विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कामों की बेहतर योजना बनाई जाए और उन्हें तय समय-सीमा में पूरा किया जाए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ केवल देश का ही नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए उनकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखना जरूरी है. श्रद्धालुओं के लिए जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी हों, ताकि वे बिना परेशानी के धार्मिक गतिविधियों में शामिल हो सकें. उन्होंने कहा कि सिंहस्थ के लिए ऐसे विकास कार्य किए जाएं, जिनका लाभ आयोजन के बाद भी उज्जैन के लोगों और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को मिलता रहे. इसके लिए उज्जैन के साथ ही संभाग और प्रदेश स्तर पर भी तैयारियां की जा रही हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए काम करें और हर कार्य की नियमित समीक्षा करें.

महाकाल महालोक के बाद बढ़ा उज्जैन का महत्व

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 में महाकाल महालोक के लोकार्पण के बाद उज्जैन में धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिली है. उन्होंने धार्मिक पर्यटन में लगभग 16 गुना वृद्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि यह प्रदेश के लिए खुशी की बात है. उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुविधाओं का विस्तार करना जरूरी है. उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों, आवागमन की सुविधाओं, एयरपोर्ट और उससे जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में जिन सुविधाओं की जरूरत होगी, उन्हें ध्यान में रखकर योजनाओं को मंजूरी दी जाएगी. उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों को गंभीरता से लेते हुए समय पर पूरा कराया जाए.

दशहरे पर प्रदेशभर में होगा शस्त्र पूजन
 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवरात्रि की नवमी और विजयादशमी की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है. समाज के साथ सरकार को भी इस पर्व में भागीदार होना चाहिए. इसी भावना के साथ प्रदेश के विभिन्न स्थानों और पुलिस लाइनों में शस्त्र पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के सदस्य अलग-अलग स्थानों पर इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें: MP बोर्ड 10वीं-12वीं के पेपर पैटर्न में बदलाव: अब 2 अंक वाले सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प

स्वच्छता के साथ रोजगार और बुनियादी सुविधाओं पर जोर

मुख्यमंत्री ने स्वच्छता के क्षेत्र में मध्य प्रदेश की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छता के आह्वान को प्रदेश में गंभीरता से लिया गया है. उन्होंने कहा कि स्वच्छता के साथ रोजगार, बुनियादी सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर भी सरकार काम कर रही है. प्रदेश के शहरों को बेहतर बनाने और आम लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने एक बार फिर अधिकारियों से कहा कि सिंहस्थ-2028 की तैयारियों में किसी तरह की लापरवाही न हो. सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें, ताकि आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें और उज्जैन में होने वाले विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक बना रहे.

(अनिमेष सिंह की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES