'... तब तक बंद नहीं होगा ऑपरेशन सिंदूर', बड़े बम चौराहे से BJP MLA रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान, कर दिया ये दावा
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान दिया है. साथ ही उन्होंने भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनने का दावा किया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने और क्या कुछ कहा है.
मध्य प्रदेश के खंडवा के बड़ा बम चौराहे पर शहीदों के सम्मान में एक कार्यक्रम रखा गया था. इस दौरान बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने पाकिस्तान, आतंकवाद, धर्म और ऑपरेशन सिंदूर समेत कई अलग-अलग मुद्दों पर खुलकर बात की है. इतना ही नहीं, उन्होंने 2031 तक भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनने का दावा भी किया है.
ऑपरेशन सिंदूर के मुद्दे पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जब तक एक-एक महिला के सिंदूर के अपमान बदलान नहीं ले लिया जाएगा, तब तक ऑपरेशन सिंदूर बंद नहीं होगा. उन्होंने यह भी कहा कि भारत के सैनिकों के सम्मान और सिंदूर के अपमान का बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर जारी रहना चाहिए.
सेना पर विधायक ने क्या कहा?
इसके अलावा, उन्होंने पाकिस्तान, आतंकवाद और जिहाद का जिक्र करते हुए प्रहार किया है. साथ ही उन्होंने धार्मिक कट्टरता और तालिबानी मानसिकता को लेकर भी सवाल उठाए हैं. वहीं उन्होंने भारत की ताकत, सेना और देश की एकता पर भरोसा जताते हुए कहा कि देश के नागरिकों को सेना के साथ खड़ा रहना चाहिए.
भारत की ताकत पर बड़ा दावा
वहीं विधायक ने 2031 के बाद भारत की वैश्विक ताकत को लेकर भी बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि, "मैं बड़े बम चौराहे पर एक घोषणा कर रहा हूं. 2031 के बाद दुनिया के अंदर सबसे ताकतवर कोई देश होगा, तो मेरा हिंदुस्तान होगा." उन्होंने कहा कि मैं दावे का साथ कह रहा हूं कि आप अपने हिंदुस्तान की सेना पर भरोसा करिए.
कैप्टन अभिनंदन पर क्या कहा?
कैप्टन अभिनंदन को लेकर कहा कि हमारे पास सब कुछ है. अभिनंदन अगर भटककर भी पाकिस्तान पहुंच जाते हैं, तो क्या पाकिस्तान उन्हें छू पाता? उन्होंने कहा कि अगर हमारा तेजस पाकिस्तान में उतर जाए, तो क्या पाकिस्तान उसे हाथ लगाने की हिम्मत कर पाएगा? हमारे सैनिक रात में पाकिस्तान में घुसकर मार रहे हैं. इसके बावजूद कुछ लोग हमसे पूछते हैं कि कितने मारे हैं?
(रिपोर्टः प्रमोद सिन्हा, खंडवा)