App

भोपाल के 7 घाटों पर 10000 प्रतिमाओं का विसर्जन: अनंत चतुर्दशी पर लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, रेलवे स्टेशन-एयरपोर्ट के रास्ते भी बदले; इन मार्गों पर जानें से बचें

आज अनंत चतुर्दशी पर भोपाल में गणेश विसर्जन के चलते ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा. सात घाटों पर करीब 10 हजार प्रतिमाओं के विसर्जन के बीच कई मार्गों पर सुबह 8 बजे से भारी वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी.

भोपाल के 7 घाटों पर 10000  प्रतिमाओं का विसर्जन: अनंत चतुर्दशी पर लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, रेलवे स्टेशन-एयरपोर्ट के रास्ते भी बदले; इन मार्गों पर जानें से बचें

शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के मौके पर राजधानी भोपाल में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन और चल समारोह को देखते हुए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा. सुबह 9 बजे से भोपाल के सात घाटों पर लगभग 10,000 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा. इसे देखते हुए भोपाल पुलिस ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है. ट्रैफिक प्लान के तहत, 4 मीटर से ज्यादा चौड़ी ट्रॉली पर ले जाई जा रही गणेश प्रतिमाओं को रोशनपुरा से माता मंदिर स्क्वायर, पीएडटी चौराहा, भारत माता चौराहा या माता मंदिर-MANITचौराहा से होते हुए भदभदा और प्रेमपुरा घाटों की ओर ले जाया जाएगा.  इसके साथ अगले आदेश तक सुबह 8:00 बजे से शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी.

इन रास्तों पर लागू रहेगा डायवर्जन

  • मुख्य जुलूस भारत टॉकीज से इतवारा, गणेश चौक (मंगलवारा), गल्ला मंडी (हनुमानगंज), छोटे भैया चौराहा, जनकपुरी, जुमेराती, पुराना पोस्ट ऑफिस, सिंधी मार्केट, पीर गेट, मोती मस्जिद, रेतघाट और कमला पार्क होते हुए कमलापति घाट तक जाएगा. जुलूस के आगे बढ़ने पर प्रभावित मार्गों पर यातायात रोक दिया जाएगा और डायवर्ट कर दिया जाएगा.
  • शाम 5 बजे से भारत टॉकीज, अल्पना, नादरा बस स्टैंड और भोपाल टॉकीज की ओर जाने वाली सिटी बसों और मैजिक गाड़ियों का संचालन बंद कर दिया जाएगा. इसके बाद शाम 6 बजे से मंगलवारा, दयानंद चौक, जुमेराती और पुरानी सब्जी मंडी की तरफ से घोड़ा नक्कास बस स्टैंड जाने वाली गाड़ियों पर रोक लगा दी जाएगी. इसके अलावा, जब जुलूस रेतघाट पहुंचेगा, तो कर्बला-रेतघाट और पॉलिटेक्निक-कमला पार्क रूट भी ट्रैफिक के लिए बंद कर दिए जाएंगे.
  • जैसे-जैसे जुलूस आगे बढ़ेगा, दूसरे रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा. जुलूस के मंगलवारा पहुंचने पर, सेंट्रल लाइब्रेरी, छावनी रोड और बुधवारा से इतवारा की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया जाएगा. जुमेराती पहुंचने पर, रॉयल मार्केट से पीर गेट की ओर जाने वाले ट्रैफिक को रोक दिया जाएगा.
  • रेतघाट पहुंचने पर, कर्बला से रेतघाट या पॉलिटेक्निक से कमला पार्क की ओर गाड़ियों को जाने की इजाजत नहीं होगी. तलैया से बुधवारा की ओर जाने वाले ट्रैफिक को भी रोक दिया जाएगा. वैकल्पिक रास्ते के तौर पर, गाड़ियां रॉयल मार्केट, तीन मोहरा, शाहजहानाबाद पुलिस स्टेशन, भोपाल टॉकीज़, हमीदिया रोड और नादरा बस स्टैंड से होकर जा सकती हैं. जब जुलूस भारत माता चौक के पास पहुंचेगा, तो नए भदभदा ब्रिज से सिटी डिपो चौक की ओर गाड़ियों का जाना बंद कर दिया जाएगा. इसके बजाय, वे IIFM, नेहरू नगर और MACT चौक से होकर जा सकती हैं.

सुबह 8 बजे से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
सुबह 8 बजे से और अगले आदेश तक शहर में सभी भारी वाहनों चाहे वे अधिकृत हों या अनधिकृत के प्रवेश पर रोक रहेगी. इस पाबंदी के दायरे में आने वाले मुख्य रास्तों में खजूरी रोड, मुबारकपुर, लंबाखेड़ा, इस्लाम नगर, चोपड़ा कलां, पटेल नगर, 11 माइल, रतीबद, लालघाटी, नरसिंहगढ़ तिराहा, एयरपोर्ट चौराहा, करोंद चौराहा, भानपुर चौराहा और रत्नागिरी शामिल हैं. इन जगहों से शहर में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.

रेलवे स्टेशन-एयरपोर्ट जाने वाले रास्तों में भी बदलाव

रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले रास्तों में भी बदलाव किया गया है. MP नगर और न्यू मार्केट से रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 की ओर जाने वाली गाड़ियां प्रभात चौराहा, 80-फीट रोड और अशोका गार्डन से होकर जाएं. पॉलिटेक्निक से VIP रोड रात 2:00 बजे के बाद बंद रहेगी. एयरपोर्ट जाने वाली गाड़ियां लिंक रोड-1, बोर्ड ऑफिस, सुभाष नगर ROB और प्रभात चौराहा या फिर रॉयल मार्केट और लालघाटी वाले रास्ते से जा सकती हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Pooja

Pooja

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More