SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बैतूल में लगा अनोखा एंटीक मेला: 100 साल पुराने कैमरों तक ने खींचा लोगों का ध्यान!

मध्य प्रदेश के बैतूल में पहली बार दुर्लभ और एंटीक वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई. रामकृष्ण बगिया गंज में आयोजित इस प्रदर्शनी में मुगलकालीन और ब्रिटिश कालीन सिक्के, पुराने कैमरे, रेडियो, टेलीफोन, ग्रामोफोन और घरेलू सामान देखने को मिले. सेवानिवृत्त शिक्षक राजेश सूर्यवंशी की इस पहल का उद्देश्य नई पीढ़ी को इतिहास और पुरानी संस्कृति से जोड़ना था.

Written By Sneha Aggarwal
Published: Nov 22, 2026, 16:38 IST | Updated: Nov 22, 2026, 16:44 IST
Image Credit: बैतूल में लगा इतिहास का अनोखा खजाना
Join

बैतूल में इतिहास के पन्नों में दर्ज पुरानी यादें उस वक्त जीवंत हो उठीं जब शहर में पहली बार दुर्लभ और एंटीक वस्तुओं की अनूठी प्रदर्शनी लगाई गई. इस प्रदर्शनी में देश-विदेश और अलग-अलग कालखंडों की ऐसी बेशकीमती वस्तुएं देखने को मिलीं, जिन्हें आज की पीढ़ी ने शायद ही कभी देखा हो. 

मुगलकालीन और ब्रिटिश कालीन सिक्के, दशकों पुराने कैमरे, रेडियो, टेलीफोन, ग्रामोफोन, पुराने घरेलू बर्तन और ऐतिहासिक लेखन सामग्री लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे.

प्रदर्शनी में दिखीं इतिहास और संस्कृति की दुर्लभ वस्तुएं 
बैतूल के रामकृष्ण बगिया गंज में आयोजित इस एक दिवसीय दुर्लभ वस्तुओं की प्रदर्शनी में इतिहास, कला और पुरानी संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली. प्रदर्शनी में रखी गई हर वस्तु अपने दौर की कहानी बयां कर रही थी.

मुगलकालीन सिक्कों से लेकर पुराने रेडियो तक रहे आकर्षण 
कहीं मुगलकालीन और ब्रिटिश कालीन सिक्के लोगों को इतिहास से रूबरू करा रहे थे, तो कहीं पुराने कैमरे,एनालॉग म्यूजिक सिस्टम, रेडियो और टेलीफोन बीते जमाने की यादें ताजा कर रहे थे. पुरानी लेखन सामग्री और घरेलू उपयोग के बर्तन भी लोगों के लिए खास आकर्षण रहे.

यह भी पढ़ेंः 25 नवंबर से MP की शराब दुकानों पर लागू होगा नया सिस्टम! जानिए क्या है क्वालिटी टेस्ट सर्टिफिकेट और कैसे रुकेगा मिलावट का खेल

एंटीक वस्तुओं की खरीद-बिक्री की भी सुविधा
इस प्रदर्शनी की खास बात यह रही कि यहां सिर्फ दुर्लभ वस्तुओं का प्रदर्शन ही नहीं किया गया, बल्कि एंटीक वस्तुओं के शौकीनों के लिए उचित कीमत पर खरीदने और बेचने की सुविधा भी रखी गई. यानी जिन लोगों के पास कोई पुरानी या दुर्लभ वस्तु है, वे उसे यहां बेच भी सकते हैं और अपने संग्रह में नई वस्तुएं शामिल भी कर सकते हैं.

बच्चों को इतिहास से जोड़ने की अनूठी पहल
सेवानिवृत्त शिक्षक एवं प्रदर्शनी के मुख्य आयोजक राजेश सूर्यवंशी ने इस आयोजन के जरिए नई पीढ़ी को इतिहास से जोड़ने की अनूठी पहल की. खासतौर पर बच्चों के लिए यह प्रदर्शनी किसी खुले संग्रहालय से कम नहीं रही. किताबों में जिन वस्तुओं और ऐतिहासिक दौर के बारे में बच्चे पढ़ते हैं, उन्हें यहां अपनी आंखों से देखने और उनके बारे में जानने का मौका मिला.

आम लोगों के लिए प्रवेश पूरी तरह निशुल्क
आम नागरिकों और इतिहास प्रेमियों के लिए प्रदर्शनी में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया. इस अनूठी पहल ने न सिर्फ पुरानी यादों को ताजा किया, बल्कि नई पीढ़ी को यह समझने का अवसर भी दिया कि बदलते समय के साथ हमारी जीवनशैली, तकनीक और संस्कृति में कितना बड़ा बदलाव आया है. 

Report- Rupesh Kumar
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्नेहा अग्रवाल ज़ी न्यूज़ में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. हाइपर लोकल से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. डिजिटल मीडिया का करीब 5 साल का साल का अनुभव है. 5 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. यहां विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES