SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सिंगरौली में 8 साल की बच्ची से हैवानियत: खाना नहीं बनाने पर सौतेली मां ने प्राइवेट पार्ट में डाला गर्म चिमटा, पिता पर भी गंभीर आरोप

सिंगरौली में 8 साल की बच्ची के साथ हैवानियत करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि खाना नहीं बनाने पर उसकी सौतेली मां ने उसके प्राइवेट पार्ट में गर्म चिमटा डाल दिया. दर्द के बावजूद बच्ची से घर के काम कराए जाते थे. बाद में किसी तरह बच्ची अपने बड़े पापा के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची.

Written By Pooja
Published: Oct 17, 2026, 02:02 PM IST | Updated: Oct 18, 2026, 11:47 AM IST
Image Credit: सिंगरौली में 8 साल की बच्ची से हैवानियत (फाइल फोटो)
Join

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि चितरंगी थाना क्षेत्र में आठ साल की बच्ची को उसकी सौतेली मां ने उसके प्राइवेट पार्ट में गर्म चिमटा डाल दिया. बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने रात का खाना नहीं बनाया था. घटना के बाद से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह पिछले डेढ़ महीने से जिला अस्पताल में भर्ती है. बच्ची ने अपने पिता पर भी गलत काम करने का आरोप लगाया है. वहीं घटना के 10 दिन बाद पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.  मामले में आरोपी सौतेली मां अभी फरार बताई जा रही है.

मामले का खुलासा तब हुआ, जब 23 अगस्त को महिला पुलिस बच्ची को बाल कल्याण समिति के सामने लेकर पहुंची. समिति के समक्ष बच्ची ने अपने साथ हुई हिंसा के बारे में बताया. बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष आर.डी. पांडेय के मुताबिक, बच्ची ने बताया कि घर पर उसके साथ मारपीट की गई. खाना नहीं बनाने पर उसकी सौतेली मां ने प्राइवेट पार्ट में गर्म चिमटा डाल दिया. समिति की अध्यक्ष के अनुसार लड़की अभी जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है. पुलिस ने लड़की की सौतेली मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

चार साल पहले पिता ने की थी दूसरी शादी 

आर.डी. पांडेय के मुताबिक लड़की ने बताया कि लगभग छह साल पहले जब वह दो साल की थी, तब उसकी मां का निधन हो गया था. चार साल पहले उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली. उसके पिता शराब पीने के आदी थे और उसकी सौतेली मां अक्सर उसे पीटती थी. उससे घर के सारे काम कराए जाते थे. बच्ची ने बताया कि एक दिन वह थक कर सो गई और रात का खाना नहीं बना पाई. उस शाम जब उसकी सौतेली मां काम से घर लौटी, तो वह बहुत गुस्से में आ गई. गुस्से में आकर उसने लोहे का एक चिमटा गर्म किया और बच्ची के निजी अंग में डाल दिया. बुरी तरह डरी हुई लड़की ने दो महीने तक किसी को कुछ नहीं बताया, वह लगातार दर्द से तड़पती और कराहती रही.

बड़े पापा से सुनाई आपबीती

लड़की ने बताया कि 21 अगस्त की रात को उसकी सौतेली मां ने उसे पीटा था. डर के कारण वह घर से भाग गई और स्कूल के पास छिप गई. इसी बीच, उसे ढूंढ़ते हुए उसके बड़े पापा वहां आ गए. जिसके बाद बच्ची ने सारी बात उन्हें बताई. बच्ची के बड़े पापा उसे लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहां से पुलिस उसे अस्पताल ले गई. लड़की ने आगे बताया कि तीन दिन बाद उसके पिता अस्पताल से उसे साथ लिया और घर ले गए. रास्ते में उन्होंने उसे चेतावनी दी कि वह इस घटना के बारे में किसी को कुछ न बताए. बाल कल्याण समिति ने पुलिस को सूचना दी और जब 26 सितंबर को पुलिस उनके घर पहुंची, तो माता-पिता दोनों वहां से भाग गए. लड़की को वापस अस्पताल लाया गया. बच्ची ने बताया कि उसे दर्द हो रहा है और पेशाब करते समय खून आ रहा है.

पिता का जंगल में मिला पिता का शव

इस मामले में नया मोड़ 9 सितंबर को आया, जब आरोपी पिता का शव जंगल में फांसी के फंदे पर लटका मिला. वहीं बच्ची की सौतेली मां अब तक फरार बताई जा रही है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. सिंगरौली के पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के अनुसार, मामले में बच्ची के दो अलग-अलग बयान सामने आए हैं. पहले बयान में दुष्कर्म का उल्लेख नहीं था, जबकि दूसरे बयान में पिता पर गंभीर आरोप लगाए गए. पुलिस के मुताबिक, विस्तृत मेडिकल और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, जिला अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ. कल्पना रवि ने बताया कि बच्ची का इलाज किया जा रहा है और डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है. उन्होंने बच्ची की स्थिति स्थिर बताई है. दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: 27% OBC आरक्षण की जंग अब सुप्रीम कोर्ट में: HC के फैसले के खिलाफ SC पहुंची MP सरकार, जानिए क्या होंगी मोहन सरकार की मजबूत दलीलें?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES