SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language
LIVE NOW

गुवाहाटी में रनों की सुनामी... शुभमन-रोहित के सामने बौना पड़ा 406 रन का लक्ष्य, ODI इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी सफल चेज

वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में भारत ने 406 रनों के लक्ष्य को बच्चों का खेल बनाकर आसानी से जीत हासिल कर ली. कप्तान शुभमन गिल ने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए अपने ODI करियर का दूसरा दोहरा शतक जड़ा.

Written By Rohit Raj
Published: Sep 30, 2026, 01:04 PM IST | Updated: Sep 30, 2026, 10:20 PM IST
Join

भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे में रनों की ऐसी सुनामी आई, जिसने गेंदबाजों को बर्बाद कर दिया. भारत ने 406 रनों के लक्ष्य को बच्चों का खेल बनाकर आसानी से जीत हासिल कर ली. कप्तान शुभमन गिल ने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए अपने ODI करियर का दूसरा दोहरा शतक जड़ा. रोहित शर्मा ने भी 101 रनों की कीमती पारी खेली. 

शुभमन ने 117 गेंदों पर दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया. वो ODI में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. भारत ने 43वें ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से 406 रनों के लक्ष्य का पीछा कर लिया. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार ऐसा हुआ है, जब किसी टीम ने 400 से अधिक रनों का पीछा किया है. 2006 में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 434 रनों का रिकॉर्डतोड़ चेज किया था.

शुभमन ने खेली ऐतिहासिक पारी

भारतीय क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब उसने ODI में 400 से अधिक रनों का सफल चेज किया है. मुश्किल चुनौती में कप्तान शुभमन गिल सबसे बड़े हीरो बने. गिल ने 133 गेंदों पर 223 रनों की रिकॉर्ड ब्रेकिंग पारी खेली. उन्होंने अपने ODI करियर का दूसरा दोहरा शतक जड़ा. इसके अलावा उन्होंने ईशान किशन का सबसे तेज डबल सेंचुरी जड़ने का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया. शुभमन ने महज 117 गेंदों पर ये कारनामा किया. वो ग्लेन मैक्सवेल के बाद सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने ODI में रनों का पीछा करते हुए दोहरा शतक ठोका है.
 

30 Sep 2026, 10:18 PM

गुवाहाटी में भारत की ऐतिहासिक जीत

दूसरे वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जब वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 405 रनों का पहाड़ खड़ा किया तो भारतीय फैंस थोड़े टेंशन में थे. हालांकि, शुभमन गिल और रोहित शर्मा की सुपरहिट जोड़ी के सामने ये विशाल लक्ष्य भी बौना साबित हुआ. वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे ODI में भारत ने 406 रनों का सफल पीछा कर इतिहास रच दिया है. ये वनडे इंटरनेशनल में रनों का पीछा करते हुए भारत की सबसे बड़ी जीत है, वहीं ओवरऑल बात करें तो सिर्फ दूसरी बार हुआ है, जब किसी टीम ने 400 से अधिक रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया है. इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 432 रनों का टारगेट हासिल कर ऐतिहासिक कारनामा किया था.

30 Sep 2026, 9:49 PM

IND vs WI LIVE Score: शुभमन गिल ने ठोका दोहरा शतक

शुभमन गिल ने शतक को डबल सेंचुरी में तब्दील कर दिया है. वो ODI में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं. गिल ने 117 गेंदों पर ये कारनामा किया.  शुभमन और रोहित के बीच पहले विकेट के लिए 255 रनों की अद्भुत साझेदारी हुई और दोनों ने 406 रनों के लक्ष्य को आसान बना दिया. भारत ने 39 ओवर में 2 विकेट खोकर 368 रन बना लिए हैं.
 

30 Sep 2026, 9:22 PM

IND vs WI LIVE Score: विराट कोहली 29 रन बनाकर आउट

33वें ओवर में भारत को दूसरा झटका लगा. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस मुकाबले में बड़ा स्कोर नहीं कर सके और 29 रन बनाकर आउट हुए. शमार जोसेफ की गेंद पर शेरफेन रदरफोर्ड ने उनक शानदार कैच पकड़ा. कप्तान शुभमन गिल तेजी से दोहरे शतक की तरफ बढ़ रहे हैं.
 

30 Sep 2026, 8:58 PM

IND vs WI LIVE Score: 101 रन बनाकर आउट हुए रोहित शर्मा

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार शतक जड़कर रोहित शर्मा आउट हो गए. हिटमैन ने 75 गेंदों पर 101 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. नंबर-3 पर विराट कोहली उतरे हैं. दूसरी तरफ कप्तान शुभमन गिल 146 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत ने 27 ओवर में एक विकेट खोकर 263 रन बना लिए हैं.
 

30 Sep 2026, 8:26 PM

IND vs WI LIVE Score: शुभमन ने जड़ा ODI करियर का 11वां शतक

शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए कप्तान शुभमन गिल ने बैक टू बैक दूसरा शतक ठोक दिया है. वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को आड़े हाथों लेते हुए गिल ने दूसरे वनडे में महज 62 गेंदों पर शतक पूरा किया. ये वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका 11वां शतक है. भारत ने 22 ओवर में बिना किसी नुकसान के 222 रन बना लिए हैं.

30 Sep 2026, 8:10 PM

IND vs WI LIVE Score: रोहित शर्मा ने वनडे में पूरे किए 12000 रन

वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. हिटमैन ने वनडे इंटरनेशनल में अपने 12000 रन पूरे कर लिए हैं. रोहित ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 282 पारियां खेली और इस मामले में पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 12000 ODI रन बनाने के लिए 300 पारियां ली थी. वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेजी से 12000 रन बनाने के मामले में विराट कोहली सबसे आगे हैं, जिन्होंने 242 पारियों में ही ये बड़ा कारनामा किया. सचिन को पीछे छोड़ते हुए रोहित अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं.
 

30 Sep 2026, 7:42 PM

IND vs WI LIVE Score: 13 ओवर में भारत का स्कोर 113-0

रोहित शर्मा ने 32 गेंदों पर फिफ्टी जड़कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई है. कप्तान शुभमन गिल भी फिफ्टी के करीब हैं. 406 रनों का पीछा करते हुए भारत ने 13 ओवर में बिना किसी नुकसान के 113 रन बना लिए हैं. रोहित 62 और शुभमन 47 रन बनाकर मौजूद हैं.
 

30 Sep 2026, 7:13 PM

IND vs WI LIVE Score: 8 ओवर में भारत का स्कोर 73-0

406 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत शानदार हुई है. भारत ने 7 ओवर में बिना किसी नुकसान के 73 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी अच्छे लय में बल्लेबाजी कर रही है. रोहित ने 35 और गिल ने 38 रन बनाए हैं.
 

30 Sep 2026, 6:49 PM

IND vs WI LIVE Score: 3 ओवर में भारत का स्कोर 27-0

406 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी हुई है. रोहित शर्मा और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी ने 3 ओवर में 27 रन बना लिए हैं. अगर भारत को जीत दर्ज करना है तो दोनों को लंबी पार्टनरशिप करनी होगी. नंबर-3 पर आने वाले विराट कोहली का अभी अहम रोल होगा.
 

30 Sep 2026, 6:28 PM

IND vs WI LIVE Score: मैच जीतने के लिए भारत को रचना होगा इतिहास

दूसरे वनडे में भारत के सामने कठिन चुनौती है. वेस्टइंडीज ने 405 रनों का पहाड़ खड़ा कर उनके सामने बड़ा लक्ष्य रखा है. शुभमन गिल एंड कंपनी को ये मुकाबला जीतने के लिए इतिहास रचना होगा क्योंकि वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत ने कभी भी इतने बड़े टोटल का पीछा नहीं किया है. ODI में भारत का सबसे सफल रन चेज 360 है, जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में किया था.

30 Sep 2026, 6:03 PM

IND vs WI LIVE Score: भारत के सामने 406 रनों का लक्ष्य

गुवाहाटी वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया है. जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जंगू के शतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने पहली बार ODI में 400 का आंकड़ा क्रॉस किया. भारत के सामने 406 रनों का विशाल टारगेट है. बता दें कि एकदिवसीय क्रिकेट में भारत का सबसे सफल रन चेज 360 रन है, जो उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था. इस मैच को जीतने के लिए भारत को इतिहास रचना होगा.
 

 


 

30 Sep 2026, 5:54 PM

IND vs WI LIVE Score: 48 ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर 393/7

48वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज को 7वां झटका. अल्जारी जोसेफ 10 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हो गए. वेस्टइंडीज ने 48 ओवर में 7 विकेट खोकर 393 रन बना लिए हैं.

 

30 Sep 2026, 5:36 PM

IND vs WI LIVE Score: 45 ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर 369/5

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ 45 ओवर में 5 विकेट पर 369 रन बना लिए हैं. रोस्टन चेज 14 गेंद पर 20 और कीमो पॉल 7 गेंद पर 3 रन बनाकर नाबाद हैं. आमिर जांगू 114 रन बनाकर आउट हुए. शेरफेन रदफोर्ड खाता नहीं खोल पाएं.

30 Sep 2026, 5:16 PM

IND vs WI LIVE Score: आमिर जांगू का शतक

वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के बल्लेबाज आमिर जांगू ने भी शतक पूरा कर लिया है. जांगू ने 70 गेंदों पर शतक पूरा किया. उनके अलावा जॉन कैंपबेल और शाई होप ने भी शतक लगाया. वेस्टइंडीज के लिए पहली बार किसी वनडे की एक पारी में तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाया है.

30 Sep 2026, 5:12 PM

IND vs WI LIVE Score: शाई होप आउट

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप शतक लगाने के बाद आउट हो गए. कुलदीप यादव ने 40वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्हें आकिब नबी के हाथों कैच कराया. शाई होप ने 94 गेंद पर 104 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 3 छक्के लगाए. होप के भारत के खिलाफ वनडे में 4 शतक हो गए.

30 Sep 2026, 5:00 PM

IND vs WI LIVE Score: शाई होप का शतक

वेस्टइंडीज के अनुभवी बल्लेबाज शाई होप ने भारत के खिलाफ 90 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया. होप ने अपने करियर का 20वां वनडे शतक लगाया. वह वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में महान बल्लेबाज ब्रायन लारा से आगे निकल गए. क्रिस गेल 24 शतक के साथ अब सिर्फ उनसे आगे हैं. वेस्टइंडीज ने 39 ओवर में 2 विकेट पर 323 रन बना लिए हैं. आमिर जांगू 95 रन बनाकर नाबाद हैं.

30 Sep 2026, 4:43 PM

IND vs WI LIVE Score: शतक के करीब शाई होप

वेस्टइंडीज के अनुभवी बल्लेबाज शाई होप अपने शतक के करीब पहुंच गए हैं. उन्होंने 82 गेंद पर 91 रन बना लिए हैं. वेस्टइंडीज का स्कोर 35 ओवर में 2 विकेट पर 271 रन है. आमिर जांगू ने 51 गेंद पर 55 रन बना लिए हैं. होप अपने 20वें शतक के करीब हैं.

30 Sep 2026, 4:23 PM

IND vs WI LIVE Score: वेस्टइंडीज की तूफानी बैटिंग जारी

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ 31 ओवर में 2 विकेट पर 244 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया को तीसरे विकेट की तलाश है. आमिर जांगू और शाई होप ने तीसरे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी कर ली है. शाई होप 72 और आमिर जांगू 47 रन बनाकर नाबाद हैं.

30 Sep 2026, 3:59 PM

IND vs WI LIVE Score: वेस्टइंडीज के 200 रन पूरे

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ अपने 200 रन पूरे कर लिए हैं. उसके 27 ओवर में 2 विकेट पर 214 रन बना लिए हैं. शाई होप 59 और आमिर जांगू 32 रन बनाकर नाबाद हैं. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी कर ली है.

30 Sep 2026, 3:29 PM

IND vs WI LIVE Score: शतक लगाकर कैंपबेल आउट

वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के ओपनर जॉन कैंपबेल शतक लगाने के बाद आउट हो गए. 19वें ओवर की पहली गेंद पर उनका विकेट गूरनूर बराड़ ने लिया. कैंपबेल सिक्स लगाने के प्रयास में 68 गेंद पर 101 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने 9 चौके और 5 छक्के लगाए. वेस्टइंडीज का स्कोर 22 ओवर में 2 विकेट पर 176 रन बना लिए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES