भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /लाइव ब्लॉग
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /होप का शतक, पॉल का पंजा: वेस्टइंडीज ने किया पलटवार, हैदराबाद में पहली बार हारा भारत, सीरीज 2-2 से बराबर
Live Now

होप का शतक, पॉल का पंजा: वेस्टइंडीज ने किया पलटवार, हैदराबाद में पहली बार हारा भारत, सीरीज 2-2 से बराबर

IND vs WI Highlights: T20I सीरीज में पिछड़ने के बाद वेस्टइंडीज ने जबरदस्त पलटवार किया है. हैदराबाद में खेले गए चौथे मुकाबले में शाई होप और कीमो पॉल के शानदार प्रदर्शन के दम पर वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रनों से हराकर सीरीज को रोमांचक बना दिया है. आखिरी मैच बेंगलुरु में होगा.

Written ByRitesh Kumar
Published: Oct 14, 2026, 06:15 PM IST|Updated: Oct 14, 2026, 11:11 PM IST
joinshare
होप का शतक, पॉल का पंजा: वेस्टइंडीज ने किया पलटवार, हैदराबाद में पहली बार हारा भारत, सीरीज 2-2 से बराबर
Image Credit: BCCI/X
14 Oct 2026 22:12 IST (IST)
share

IND vs WI 4th T20I Live Score: भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन

248 रनों का पीछा करते हुए भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. 12वें ओवर में स्पिनर मोती ने डबल झटका दिया. अभिषेक शर्मा 24 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए और अगली गेंद पर नमन धीर भी चलते बने. मैच पर वेस्टइंडीज ने शिकंजा कस लिया है. तिलक वर्मा भारत की आखिरी उम्मीद हैं. 12 ओवर में स्कोर 132-5
 

14 Oct 2026 21:45 IST (IST)

IND vs WI 4th T20I Live Score: 8 ओवर में भारत का स्कोर 95-2

248 रनों का पीछा करते हुए भारत ने 8 ओवर में दो विकेट खोकर 95 रन बना लिए हैं. 23 गेंदों पर 56 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलने के बाद सैमसन आउट हो गए. कीमो पॉल ने इसी ओवर में ईशान किशन को भी चलता किया. फिलहाल अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं. वेस्टइंडीज की तरफ से शाई होप ने शानदार शतक जड़ा.
 

14 Oct 2026 21:28 IST (IST)

IND vs WI 4th T20I Live Score: 56 रन बनाकर आउट हुए सैमसन

248 रनों का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत धमाकेदार हुई है. संजू सैमसन ने 20 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर सनसनी मचाई. हालांकि, 23 गेंद पर 56 रन बनाने के बाद वो कीमो पॉल की गेंद पर आउट हो गए. बाउंड्री लाइन पर शिमरन हेटमायर ने शानदार कैच पकड़ा.
 

14 Oct 2026 20:53 IST (IST)

IND vs WI 4th T20I Live Score: भारत के सामने 248 रनों का लक्ष्य

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 248 रनों का लक्ष्य रखा है. कप्तान शाई होप का शानदार फॉर्म जारी है. ओपनिंग बल्लेबाज एक बार फिर अंतिम गेंद तक डटे रहे और टीम को मजबूत टोटल तक पहुंचाया. होप ने 50 गेंद पर इस सीरीज का दूसरा और T20I करियर का तीसरा शतक ठोका. 100 रनों की पारी के दौरान होप ने 4 चौके और 9 छक्के जड़े.
 

14 Oct 2026 20:05 IST (IST)

IND vs WI 4th T20I Live Score: 12 ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर 151-2

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज धमाकेदार बैटिंग कर रहे हैं. 12 ओवर में उन्होंने दो विकेट खोकर 151 रन बना लिए हैं. शाई होप 62 और पॉवेल 22 रन बनाकर मौजूद हैं.
 

14 Oct 2026 19:49 IST (IST)

IND vs WI 4th T20I Live Score: प्रिंस ने किया हेटमायर का शिकार

9वें ओवर में वेस्टइंडीज को दूसरा झटका लगा. तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने खतरनाक अंदाज में खेल रहे शिमरन हेटमायर को पवेलियन की राह दिखाई. कप्तान शाई होप अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं और नंबर-4 पर रोवमैन पॉवेल उतरे हैं. वेस्टइंडीज ने 9 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 114 रन बना लिए हैं. 

14 Oct 2026 19:44 IST (IST)

IND vs WI 4th T20I Live Score: 8 ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर 109-1

8 ओवर की समाप्ति के बाद वेस्टइंडीज ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट खोकर 109 रन बना लिए हैं. कप्तान शाई होप और शिमरन हेटमायर खतरनाक अंदाज में खेल रहे हैं. मैच में वापसी करने के लिए भारत को होप और हेटमायर में से किसी एक को पवेलियन की राह दिखानी होगी.
 

14 Oct 2026 19:31 IST (IST)

IND vs WI LIVE Score: अक्षर पटेल ने लिया विकेट

भारत को मैच में पहली सफलता अक्षर पटेल ने दिलाई. उन्होंने जेवेल एंड्रयू को एलबीडब्ल्यू कर दिया. एंड्रयू 16 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हो गए. वेस्टइंडीज ने पावरप्ले में सिर्फ एक विकेट गंवाया. उसने 6 ओवर में 1 विकेट पर 79 रन बना लिए हैं. शाई होप 16 गेंद पर 28 और शिमरॉन हेटमायर 5 गेंद पर 17 रन बनाकर नाबाद हैं.

14 Oct 2026 19:12 IST (IST)

IND vs WI 4th T20I Live Score: 2 ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर 20-0

हैदराबाद में खेले जा रहे सीरीज के चौथे टी20 मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. वेस्टइंडीज ने 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 20 रन बना लिए हैं. ज्वेल एंड्रयू और शाई होप क्रीज पर मौजूद हैं.
 

14 Oct 2026 18:41 IST (IST)

IND vs WI 4th T20I Live Score: भारत और वेस्टइंडीज की प्लेइंग XI

भारत की प्लेइंग XI: संजू सैमसन (WK), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव

वेस्टइंडीज की प्लेइंग XI: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ
 

14 Oct 2026 18:35 IST (IST)

IND vs WI 4th T20I Live Score: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद में खेले जा रहे सीरीज के चौथे टी20 मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए हैं. 
 

14 Oct 2026 18:27 IST (IST)

IND vs WI 4th T20I Live Score: पिछली बार भारत ने बनाए थे 297 रन

भारत ने इस मैदान पर आखिरी टी20 मैच 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था. संजू सैमसन के शतक और सूर्या-हार्दिक की आतिशी पारी के दम पर टीम इंडिया ने 297 रनों का पहाड़ खड़ा किया था, जो T20I में भारत का उच्चतम स्कोर भी है. संजू सैमसन ने 111 रनों की शानदार पारी खेली थी.
 

14 Oct 2026 18:25 IST (IST)

IND vs WI 4th T20I Live Score: हैदराबाद में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है. टीम इंडिया ने T20I में इस मैदान पर अभी तक हार का स्वाद नहीं चखा है. इस ग्राउंड पर भारत ने 2019 में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से रौंदा. 2022 में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से पटखनी दी और आखिरी बार 2024 में बांग्लादेश को 133 रनों के बड़े अंतर से मात दी.
 

14 Oct 2026 18:18 IST (IST)

IND vs WI 4th T20I Live Score: धूम मचाएंगे 4 लोकल बॉयज

वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में भारत के 4 खिलाड़ियों पर खास नजर रहेगी. आईपीएल में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और नीतीश कुमार रेड्डी सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हैं और राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम तीनों का होम ग्राउंड है. वहीं, तिलक वर्मा तो हैदराबाद के ही हैं और डोमेस्टिक क्रिकेट में इस मैदान पर कई मैच खेलने का अनुभव है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
India vs West Indies

About the Author

Ritesh Kumar

Ritesh Kumar

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
जामिया: आइए 20 साल पीछे चलते हैं... जब आखिरी छात्रसंघ चुनाव हुआ, वो चुनाव भी 9 साल बाद हुआ था!

जामिया: आइए 20 साल पीछे चलते हैं... जब आखिरी छात्रसंघ चुनाव हुआ, वो चुनाव भी 9 साल बाद हुआ था!

2

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

3

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

4

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

5

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

India vs West Indies 4th T20I Highlights: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच को वेस्टइंडीज ने 24 रनों से जीत लिया है. 5 मैचों की सीरीज अब 2-2 की बराबरी पर है. आखिरी और निर्णायक मुकाबला शनिवार, 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगा. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 247 रन बनाए. इसके जवाब में टीम इंडिया 19.4 ओवरों में 223 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. संजू सैमसन ने 23 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन उनके आउट होते ही मैच का रुख बदल गया. अभिषेक शर्मा आज उतने घातक नहीं दिखे और 24 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हो गए. कप्तान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन का बल्ला भी खामोश रहा.

वेस्टइंडीज की तरफ से ऑलराउंडर कीमो पॉल ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अपने 4 ओवर में 41 रन देकर 5 विकेट चटकाए. इससे पहले बल्लेबाजी में कप्तान शाई होप ने एक बार फिर तहलका मचाया और अपने T20I का तीसरा शतक ठोका. शेरफेन रदरफोर्ड ने भी 26 गेंदों पर 49 रनों की अच्छी पारी खेली.