Delhi CJP Protest news: राजधानी दिल्ली में शनिवार को जमकर बवाल हुआ. पुलिस के सख्त पहरे के चलते प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर नहीं पहुंच सके. प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने से पहले ही करीब 7000 लोगों को डिटेन कर लिया गया. पुलिस ने CJP के प्रमुख चेहरे अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही पकड़ लिया था, जबकि जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहीं ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल को रास्ते से उठा लिया, हालांकि ममता बनर्जी को बाद में रिलीज कर दिया गया है. आज दिल्ली में करीब 38 हजार जवान तैनात थे, जिन्होंने 3 से 5 लेयर की बैरिकेडिंग कर रखी थी.
वोटर लिस्ट में कथित धांधली और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी ने प्रदर्शन का आह्वान किया था. सुबह 10 बजे से ही समर्थकों का मूवमेंट शुरू हो गया था. मूवमेंट शुरू होते ही पुलिस ने लोगों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया था. यह सिलसिला दिनभर चला और शाम को कॉकरोच जनता पार्टी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह साफ कर दिया कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा.
दरअसल, CJP ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों के आरोप के बाद SIR के विरोध में मोर्चा खोला हुआ है। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं। इससे पहले इंडिया गठबंधन ने तीन दिन तक दिल्ली में प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन का असर देश के अलग-अलग शहरों में दिख रहा है...
124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनाव आयोग का बचाव किया
वोटर लिस्ट में धांधली के आरोपों के बीच 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनाव आयोग का बचाव किया है. पूर्व IAS, IFS और अलाइड सर्विसेज के अधिकारियों ने देश के नाम एक ओपन लेटर लिखा है, जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट के स्पेशल रिवीजन (SIR) का खुलकर बचाव किया. इन अफसरों का कहना है कि बिना किसी पुख्ता सबूत के चुनावी धांधली का आरोप लगाना बेबुनियाद है.
शनिवार को प्रदर्शन में शामिल होने पहुंची पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को भी हिरासत में लिया गया है. प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प घटना भी सामने आई है, आकाशवाणी भवन के पास पत्थर फेंके गए और बैरिकेडिंग भी तोड़ी, जिसमें 2 पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है.
जैसे ही मुंबई से अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें एयरपोर्ट पर ही डिटेन कर लिया गया. दिल्ली को चारों तरफ से सील किया गया था. प्रदर्शन के दौरान कई जगह 3 से 5 लेयर की बैरिकडिंग की गई थी. तमाम कोशिशों के बाद प्रदर्शनकारी आगे नहीं बढ़ सके.
प्रदर्शन के दौरान पुलिस के एक्शन को लेकर शनिवार शाम CJP, SFI और AISF की ने मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें यह साफ कर दिया गया कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता यह आंदोलन जारी रहेगा.
दरअसल, सीजेपी ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों के आरोप के बाद ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हल्ला बोला है. शनिवार को जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को रोकने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक की..
नीचे पढ़िए तमाम लाइव