परफेक्ट स्लीप का जुनून पड़ सकता है भारी! क्या है स्लीप मैक्सिंग और कैसे बिगड़ रही है आपकी नींद?
Sleepmaxxing एक वायरल ट्रेंड है जिसमें गहरी नींद, आरामदायक और बॉडी को रिलैक्स के लिए टिप्स और ट्रिक्स बताए जाते हैं. कैसे ये ट्रेंड आपकी नींद के लिए खतरनाक हो सकता है.
स्वस्थ रहने के लिए अच्छी और गहरी नींद बेहद जरूरी होती है. अच्छी और गहरी नींद के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं. अच्छी क्वालिटी नीदं के लिए लोग हाई-टेक गैजेट्स, स्लीप ट्रैकर्स को फॉलो करते हैं. अगर आप भी स्पेशल डाइट, हाई-टेक गैजेट्स और स्लीप ट्रैकर्स को फॉलो कर रहे हैं तो आप भी स्लीप मैक्सिंग ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं. क्या ये ट्रेंड हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है? आइए जानते हैं इस पूरे ट्रेंड के बारे में.
क्या है स्लीप मैक्सिंग
स्लीप मैक्सिंग एक ऐसा ट्रेंड हैं जिसमें लोग बेस्ट और परफेक्ट नींद के लिए हर तरह की ट्रिक और टिप्स को फॉलो करते हैं. इस स्लीप मैक्सिंग में केवल 8 घंटे सोना नहीं होता है, बल्कि इसमें स्लीप ट्रैकिगं, खास डाइट, अच्छे गद्दे, ब्लू लाइट ब्लॉकिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि नींद की क्वालिटी को बेहतर बनाया जा सके.
इस ट्रेंड का मकसद परफेक्ट तरीके से सोना नहीं बल्कि स्लीप गैजेट्स, डाइट और स्लीपिंग पोजिशन तक पर लोग एक्सपेरिमेंट करते हैं.
स्लीप मैक्सिंग के फायदे
स्लीप मैक्सिंग ट्रेंड की वजह से लोग अपनी नींद को बेहतर बनाना चाहते हैं. बिजी लाइफस्टाइल में नींद की कमी से बचने के लिए लोग इस ट्रेंड को इंवेस्टमेंट की तरह देखते हैं. स्लीप मैक्सिंग के कई फायदे हैं. अच्छी क्वालिटी की नींद इम्यून सिस्टम, ब्रेन फंक्शन और एनर्जी लेवल को बढ़ाने में मदद करती है.
मेंटल हेल्थ में सुधार
अच्छी नींद से स्ट्रेस और एंग्याजटी में कमी आती है. जिस वजह से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है. सही नींद लेने से आप ज्यादा फोकस्ड और एनर्जेटिक होते हैं.
सेहत के लिए क्या खतरनाक हो सकता है ये ट्रेंड
स्लीप मैक्सिंग के कई फायदे हैं तो इसके नुकसान भी हैं. परफेक्ट नींद का जुनून होने की वजह से कई बार प्रेशर हो जाता है, जो कि सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है.
जब लोग अपनी नींद को ट्रैक करते हैं. अच्छी नींद लेने के लिए जरूरत से ज्यादा चिंता करते हैं, जिस वजह से स्लीप एंग्यायटी बढ़ सकती है. जिस वजह से नींद खराब हो जाती है. कई बार हमारे दिमाग में होता है हमे सोना है, हमे सोना है. इस वजह से अच्छी नींद नहीं आती है.
जब कोई इंसान नींद को लेकर ज्यादा सोचने लगता है, उसका उल्टा असर हो जाता है. इंसान इस वजह से अनिद्रा और ओवरथिंकिंग का शिकार हो जाता है.
अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये नेचुरल रूटीन
अच्छी नींद के लिए नेचुरल तरीके का इस्तेमाल करना चाहिए. समय पर सोना, स्क्रीन टाइम कम करना और कैफीन का ज्यादा सेवन ना करना
स्लीप ट्रैकर या गैजेट्स का यूज कर रहे हैं, लेकिन किसी दिन ट्रैकर में अच्छी नींद नहीं आती हैं तो आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है.
अच्छी नींद के लिए महंगे गद्दे या गैजेट्स पर पूरी तरहसे निर्भर नहीं होना चाहिए. बल्कि आरामदायक माहौल और सही दिनचर्या को अपनाना चाहिए.
Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत या स्किन से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.