App

स्कूल की आड़ में हैवानियत! बेटी को स्कूल भेजा, वहां से मिला दरिंदगी का दर्द! संचालक पर केस, वार्डन गिरफ्तार

झारखंड के दुमका में आवासीय स्कूल संचालक पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है. पिता की शिकायत पर पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. मामले में वार्डन गिरफ्तार है, जबकि आरोपी संचालक फरार है.

स्कूल की आड़ में हैवानियत! बेटी को स्कूल भेजा, वहां से मिला दरिंदगी का दर्द! संचालक पर केस, वार्डन गिरफ्तार
Image Credit: Dumka News

झारखंड के दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक आवासीय निजी स्कूल के संचालक पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है. मामले में छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूल की शिक्षिका सह वार्डन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि आरोपी स्कूल संचालक फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. घटना सामने आने के बाद अभिभावकों में नाराजगी है.

वार्डन पर छात्रा को घर ले जाने का आरोप

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि स्कूल की शिक्षिका सह वार्डन नीली अनाकी टुडू उनकी बेटी को अपने साथ दुमका सदर प्रखंड के एक घर में ले गई थी. आरोप है कि वहां स्कूल संचालक इमानुएल मुर्मू ने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया. शिकायत में स्कूल संचालक और वार्डन दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. पिता की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और कार्रवाई शुरू की.

POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने स्कूल संचालक इमानुएल मुर्मू और शिक्षिका सह वार्डन नीली अनाकी टुडू के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है. आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने इस मामले में वार्डन को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है. वहीं, आरोपी स्कूल संचालक अभी फरार है.

संचालक की तलाश में जुटी पुलिस

मामले में पुलिस की ओर से फरार स्कूल संचालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है. काठीकुंड की पुलिस निरीक्षक लोरेंसिया करकेटा ने मामले में पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी है. फिलहाल पुलिस फरार संचालक की तलाश कर रही है.

घटना के बाद अभिभावकों में नाराजगी

आवासीय स्कूल से जुड़ा यह मामला सामने आने के बाद अभिभावकों में भारी आक्रोश है. एक तरफ छात्रा के परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, वहीं पुलिस फरार संचालक को पकड़ने के प्रयास में जुटी है. मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस जांच के आधार पर होगी.

सुबीर चटर्जी की रिपोर्ट 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज Zee News में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. रीजनल की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की अक्सर फिराक में रहते हैं. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना, उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना ही इनका मकसद है. यही अंश राज है.अंश राज से आप ansh.raj@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More