SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रांची पुलिस का बड़ा एक्शन, राहुल सिंह गैंग के शूटर से मुठभेड़, कुख्यात शाहिद अंसारी के पैर में लगी गोली, 2 गिरफ्तार

रांची में राहुल सिंह गिरोह के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया गया. मुठभेड़ में शूटर शाहिद अंसारी को गोली लगी है. साथ ही एक अन्य अपराधी को भी गिरफ्तार किया गया है. संगठित गिरोह के खिलाफ एसएसपी की सख्त चेतावनी है.

Edited By Shailendra
Published: Oct 27, 2026, 07:10 PM IST | Updated: Oct 27, 2026, 07:27 PM IST
Image Credit: राहुल सिंह गिरोह का शूटर शाहिद अंसारी घायल, शमशाद भी गिरफ्तार (Z News)
Join

झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. राहुल सिंह गिरोह के खिलाफ कार्रवाई के दौरान विधानसभा इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान गिरोह से जुड़े शूटर शाहिद अंसारी के पैर में गोली लगी और एक अन्य अपराधी शमशाद अंसारी को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा

पुलिस के मुताबिक, शाहिद अंसारी कांके के रिंग रोड स्थित पेट्रोल पंप पर फायरिंग और गुमला में शिवालया कंस्ट्रक्शन पर गोलीबारी की घटना में शामिल था. राजधानी में दहशत फैलाने और रंगदारी के लिए गोलीबारी करने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है.

घटना में इस्तेमाल की गई दो पिस्तौलें, खोखे और एक हाई-स्पीड बाइक बरामद

मौके से पुलिस ने कथित तौर पर घटना में इस्तेमाल की गई दो पिस्तौलें, खोखे और एक हाई-स्पीड बाइक बरामद की है. अब पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों, हथियारों के स्रोत और गोलीबारी की घटनाओं में उनकी भूमिका की पड़ताल कर रही है.

रांची में बेखौफ अपराधी! पुलिस सब इंस्पेक्टर के घर को बनाया निशाना

दूसरी तरफ रांची में अपराधियों ने पुलिस विभाग में तैनात एक सब इंस्पेक्टर के घर को ही निशाना बना डाला. चुटिया थाना क्षेत्र के सुजाता पटेल कंपाउंड स्थित बंद मकान का ताला तोड़कर अपराधी कीमती जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए. हैरानी की बात यह है कि घर में घुसते ही अपराधियों ने सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया, लेकिन उनकी करतूत कैमरे में कैद हो गई. घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल तेज है.

रांची में चोरी की इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मामला चुटिया थाना क्षेत्र के सुजाता पटेल कंपाउंड का है, जहां हजारीबाग में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर शशि गुप्ता के बंद घर को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया. जानकारी के मुताबिक, तीन से चार अपराधी घर में घुसे और ताला तोड़कर अंदर रखे कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया.

अपराधियों ने घर में प्रवेश करते ही सीसीटीवी कैमरे को तोड़ने की कोशिश की, ताकि उनकी पहचान सामने न आ सके. हालांकि, वारदात से जुड़ी गतिविधियां सीसीटीवी फुटेज में कैद होने की बात सामने आई है. घटना की सूचना मिलते ही चुटिया थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने और चोरी की इस वारदात का खुलासा करने में जुटी है.

रिपोर्ट: कामरान जलीली

यह भी पढ़ें: केवाईसी और स्क्रीन-शेयरिंग से ठगी, बीटेक ग्रेजुएट समेत 2 गिरफ्तार, जामताड़ा के साइबर गिरोह का भंडाफोड़

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES