SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गढ़वा में पुलिस बड़ा सवाल: सिविल कोर्ट से कैदी हथकड़ी छुड़ाकर फरार, परिसर में मचा हड़कंप

गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर सिविल कोर्ट परिसर से कैदी फरार हो गया. कैदी को पकड़ने के लिए पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है.

Edited By Shailendra
Published: Sep 23, 2026, 07:33 PM IST | Updated: Sep 23, 2026, 07:42 PM IST
Image Credit: सिविल कोर्ट से कैदी हथकड़ी छुड़ाकर फरार (फोटो- वीडियो ग्रैब)
Join

झारखंड के गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर सिविल कोर्ट परिसर से 23 सितंबर, 2026 दिन बुधवार को पुलिस अभिरक्षा से एक कैदी के फरार होने की सूचना से हड़कंप मच गया. फरार कैदी की पहचान उमानंद चौधरी, निवासी राजी, थाना खरौंधी के रूप में बताई जा रही है. बताया जाता है कि उमानंद चौधरी हत्या के एक मामले में आरोपी था और काफी समय से फरार चल रहा था.

खरौंधी पुलिस आरोपी को पेशी के लिए लेकर पहुंची थी कोर्ट
जानकारी के अनुसार, 22 सितंबर, 2026 मंगलवार की रात नगर उंटारी पुलिस के सहयोग से उमानंद चौधरी को सुलसुलिया गांव से पकड़ा गया था. इसके बाद उसे खरौंधी पुलिस के हवाले कर दिया गया. बुधवार को खरौंधी पुलिस उसे न्यायालय में पेशी के लिए श्री बंशीधर नगर सिविल कोर्ट लेकर पहुंची थी.

कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई
इसी दौरान कोर्ट परिसर में पुलिस अभिरक्षा के बीच उमानंद चौधरी के फरार होने की सूचना सामने आई. घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने फरार कैदी की तलाश शुरू कर दी.

पुलिसकर्मियों की कार्यशैली को लेकर उठे सवाल
वहीं, घटना के बाद कैदी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. कोर्ट परिसर में चर्चा रही कि कैदी को लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी मोबाइल फोन चला रहे थे. हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुलिस अभिरक्षा में हत्या के आरोपी कैदी को भागने का मौका कैसे मिला? सुरक्षा व्यवस्था में चूक कहां हुई और इसके लिए जिम्मेदारी किसकी तय होगी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.

फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
इस मामले पर मोबाइल से बात करते हुए एसडीपीओ श्री बंशीधर नगर सत्येंद्र नारायण सिंह ने कहा कि एक कैदी फरार हुआ है. उसने हत्या की नियत से अपने भाई के साथ मारपीट की थी और उसी में नामजद आरोपी था. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

रिपोर्ट: आशीष प्रकाश राजा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES