SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

निशा भगत मामले में पुलिस-प्रशासन पर बरसीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर, बोलीं- 'CBI जांच होने से जिम्मेदारी खत्म नहीं होती'

निशा भगत मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने झारखंड पुलिस-प्रशासन के रवैये पर गंभीर सवाल उठाए. साथ ही पुलिस-प्रशासन पर बरस पड़ीं. उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच होने से पुलिस-प्रशासन की जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती है.

Edited By Shailendra
Published: Nov 11, 2026, 06:10 PM IST | Updated: Nov 11, 2026, 06:17 PM IST
Image Credit: निशा भगत मामले पर एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष विजया रहाटकर सख्त (Z News)
Join

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर झारखंड दौरे पर रहीं. इस दौरान उन्होंने झारखंड की राजधानी रांची में प्रेस प्रेस कॉन्फ्रेस कर राज्य में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध और लंबित मामलों पर चिंता जाहिर की. निशा भगत की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि आयोग ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया है. वह गुमला जाकर निशा के माता-पिता से भी मिलीं और पूरे मामले की जानकारी ली. हालांकि, इस दौरान गुमला के डीसी और एसपी से मुलाकात नहीं होने, रांची में पुलिस अधिकारियों के साथ प्रस्तावित बैठक नहीं हो पाने और मुख्यमंत्री से समय मिलने का जवाब नहीं आने पर उन्होंने नाराजगी जताई.

आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि सीबीआई जांच होने से पुलिस-प्रशासन की जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती. वहीं, झारखंड से जुड़े 536 से अधिक मामले राष्ट्रीय महिला आयोग के पास लंबित हैं, जिन पर पुलिस से जवाब नहीं मिला है. विजया रहाटकर ने झारखंड में महिलाओं के खिलाफ हो रही अन्य घटनाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने गोड्डा, सरायकेला और रांची में सामने आए उत्पीड़न के मामलों के साथ नौ साल की बच्ची से जुड़ी घटना पर चिंता जताई. उन्होंने बताया कि इस मामले में भी आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है. इसके अलावा रूबिका पहाड़िया, पुष्पा मुंडा और रूपा तिर्की के मामलों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कई गंभीर मामलों में अब तक संतोषजनक कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली है.

वहीं, आयोग की अध्यक्ष ने पुलिस और प्रशासन के रवैये पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि गुमला में डीसी और एसपी से मुलाकात नहीं हो सकी. रांची में भी निशा भगत मामले में पुलिस की कार्रवाई की जानकारी लेने के लिए बैठक निर्धारित की गई थी, लेकिन कोई अधिकारी उनसे मिलने नहीं पहुंचा. झारखंड के डीजीपी से भी मुलाकात नहीं हो पाई. इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री से मिलने के लिए भी समय मांगा गया था, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला.

उन्होंने बताया कि झारखंड से जुड़े 536 से अधिक मामले राष्ट्रीय महिला आयोग के पास लंबित हैं. इन मामलों में बार-बार पुलिस से कार्रवाई की जानकारी मांगी गई, लेकिन जवाब नहीं मिला. साथ ही, राज्य में पिछले छह-सात वर्षों से महिला आयोग के काम नहीं करने पर भी सवाल उठाए.

उन्होंने स्पष्ट कहा कि निशा भगत मामले में सीबीआई जांच होने के बावजूद पुलिस-प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकता. शुरुआती जांच पुलिस ने की है, इसलिए मामले से जुड़ी पूरी जानकारी सीबीआई को उपलब्ध कराना पुलिस की जिम्मेदारी है.

रिपोर्ट: उज्ज्वल मिश्रा

यह भी पढ़ें: निशा भगत मौत मामला: सीएम हेमंत सोरेन ने की CBI जांच की सिफारिश, बीजेपी बोली- 'हमारे आंदोलन के दबाव में झुकी सरकार'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES