SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रांची ICAR स्टूडेंट की मौत: महाराष्ट्र के PhD छात्र की हॉस्टल में गई जान, कुछ दिनों से शांत रह रहा था प्रथमेश

महाराष्ट्र के PhD छात्र प्रथमेश की रांची ICAR के हॉस्टल संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. हॉस्टल के बंद कमरे में छात्र की मौत की खबर फैलते ही पूरे कैंपस में हड़कंप मच गया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Edited By Shailendra
Published: Oct 03, 2026, 10:14 PM IST | Updated: Oct 03, 2026, 10:19 PM IST
Image Credit: महाराष्ट्र के PhD छात्र की हॉस्टल में गई जान (Photo- वीडियो ग्रैब)
Join

झारखंड की राजधानी रांची के खरसीदाग स्थित भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (ICAR) में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक छात्र प्रथमेश रायपुरे महाराष्ट्र का रहने वाला था. वह यहां से PhD सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था. हॉस्टल के बंद कमरे में छात्र की मौत की खबर फैलते ही पूरे कैंपस में हड़कंप मच गया.

प्रथमेश के परिजनों ने हॉस्टल के केयरटेकर को फोन किया
जानकारी के मुताबिक, 2 अक्टूबर, 2026 शुक्रवार शाम प्रथमेश के परिजनों ने हॉस्टल के केयरटेकर को फोन किया. उन्होंने बताया कि बेटे की तबीयत ठीक नहीं लग रही है और उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है. सूचना मिलते ही केयरटेकर प्रथमेश के कमरे पर पहुंचा और काफी देर तक आवाज दी, इसके बाद दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई.

प्रथमेश कमरे के अंदर अचेत पड़ा मिला
इसके बाद आनन-फानन में जब दरवाजा तोड़ा गया, तो प्रथमेश कमरे के अंदर अचेत पड़ा मिला. हॉस्टल प्रबंधन और छात्र फौरन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर खरसीदाग पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

खरसीदाग ओपी इंचार्ज मनीष ने बताया कि मौत की सही वजह अभी साफ नहीं है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है. थाना इंचार्ज ने बताया कि प्रथमेश पिछले डेढ़ साल से PhD करने के लिए हॉस्टल में रह रहा था.

पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही
पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो पाएगी. उधर, साथ पढ़ने वाले छात्रों ने बताया कि प्रथमेश पिछले कुछ दिनों से काफी गुमसुम और शांत रह रहा था. फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

रिपोर्ट: कामरान जलीली

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES