SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

JNU यौन उत्पीड़न केस: जमशेदपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में संघर्ष, पत्थरबाजी से भाजपाई के सिर में चोट, MLA पूर्णिमा साहू धरने पर

भाजपा और कांग्रेस के बीच जिस तरह दिल्ली में संघर्ष चल रहा है, उसका असर देश के अन्य हिस्सों में भी दिखने लगा है. जमशेदपुर की घटना इसी का नतीजा है. राजनीति में अब सौहार्द की बात करना बेमानी सा हो गया है. हर राजनेता दूसरे के प्रति जहर उगल रहा है.

Edited By Sunil Mishra
Published: Oct 12, 2026, 02:51 PM IST | Updated: Oct 12, 2026, 03:05 PM IST
Image Credit: जमशेदपुर में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता सोमवार को आमने-सामने आ गए. (Video Grab)
Join

जमशेदपुर: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले को लेकर सोमवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय 'तिलक पुस्तकालय' के सामने भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तनाव की स्थिति बन गई. भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान दोनों दलों के समर्थक आमने-सामने आ गए. इसके बाद दोनों ओर से जमकर नारेबाजी हुई. इस दौरान लाठीबाजी और पत्थरबाजी भी हुई. न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पथराव और मारपीट में 10 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार और कांग्रेस के एक उपाध्यक्ष शामिल हैं. दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं.

READ ALSO: रांची IIIT छात्र मौत मामला: निदेशक के इस्तीफे की मांग पर अड़े स्टूडेंट्स, दूसरे दिन भी आंदोलन जारी

बताया जा रहा है कि भाजपा कार्यकर्ता जी टाउन मैदान से मार्च करते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे. भाजपा महिला मोर्चा की ओर से इस विरोध प्रदर्शन की पहले ही घोषणा की गई थी. प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यालय के सामने पहुंचे, तो दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की स्थिति बन गई. पहले नारेबाजी हुई और फिर तीखी नोकझोंक के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे. अचानक हुए इस संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग लहूलुहान हो गए. घटना के दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता के सिर में चोट लगने की सूचना मिली है.

झड़प की शुरुआत किस पक्ष से हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और एहतियात के तौर पर बिष्टुपुर क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. हालांकि, इस मामले में घायलों की कुल संख्या और दोनों पक्षों की भूमिका को लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.

स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए कांग्रेस कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया. पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और इस पूरी हिंसक घटना के वीडियो फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और पथराव करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मामले की विस्तृत जांच जारी है.

रिपोर्ट: रंजीत कुमार ओझा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

इंडस्ट्री में 2 दशकों का अनुभव है तो खबरों की बाजीगरी आती है. डिजिटल मीडिया में आधे दशक हो चुके हैं. लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में काम करना डिजिटल की दुनिया में मददगार साबित हुआ. दैनिक जागरण से शुरू हुआ सफर, अमर उजाला, हिन्दुस्तान, News Nation, ABP और India Ahead होते हुए Z Bihar Jharkhand तक पहुंचा है. बिहार और झारखंड की स्थानीय और राजनीतिक खबरों की विशेष समझ.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES