SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

झारखंड पुलिस बल में कितने पद खाली? हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, जनवरी में अगली सुनवाई

झारखंड में पुलिस की रिक्तियों और शिकायत प्राधिकरण पर हाई कोर्ट सख्त हो गया है. कोर्ट ने राज्य सरकार से विस्तृत जवाब मांगा है. साथ ही कार्यशैली पर सरकार से जवाब तलब किया है. इतना ही नहीं, राज्य सरकार से शपथ पत्र मांगा है.

Edited By Shailendra
Published: Nov 05, 2026, 11:53 PM IST | Updated: Nov 05, 2026, 11:56 PM IST
Image Credit: पुलिस में रिक्त पदों और पुलिस शिकायत प्राधिकरण पर झारखंड हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब (Photo-AI)
Join

झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य में पुलिस बल के स्वीकृत और रिक्त पदों की जानकारी मांगी है. अदालत ने राज्य सरकार को शपथ पत्र दाखिल कर बताने का निर्देश दिया है कि झारखंड पुलिस में कुल कितने पद स्वीकृत हैं और उनमें से कितने पद फिलहाल खाली हैं. कोर्ट ने राज्य और जिला स्तर पर पुलिस शिकायत प्राधिकरण के गठन और उसकी कार्यशीलता की स्थिति पर भी विस्तृत जवाब मांगा है.

पुलिस में खाली पदों पर झारखंड हाई कोर्ट सख्त

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एमएस सोनक की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने गुरुवार को इस मामले में सुनवाई की. यह मामला राज्य में स्टेट पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी (SPCA) और जिला स्तरीय पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी के गठन से संबंधित अदालत के स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका से जुड़ा है.

तो क्या ये संस्थाएं वास्तव में काम कर रही हैं?

सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार से पूछा कि क्या झारखंड में स्टेट पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी और जिला स्तर पर पुलिस शिकायत प्राधिकरण का गठन किया जा चुका है? अगर इनका गठन हुआ है तो क्या ये संस्थाएं वास्तव में काम कर रही हैं?

हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

अदालत ने विशेष रूप से स्टेट पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी की कार्यशीलता की स्थिति स्पष्ट करने को कहा. राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि झारखंड में स्टेट पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी का गठन किया जा चुका है. हालांकि, इसके कामकाज और जिला स्तर पर ऐसी संस्थाओं के गठन की स्थिति को लेकर अदालत ने विस्तृत जानकारी मांगी है.

शपथ पत्र के माध्यम से जवाब दाखिल करने का निर्देश

हाई कोर्ट ने सरकार को सभी बिंदुओं पर शपथ पत्र के माध्यम से जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. अदालत यह जानना चाहती है कि पुलिस बल में रिक्त पदों की स्थिति क्या है और पुलिस के खिलाफ शिकायतों की सुनवाई के लिए निर्धारित संस्थागत व्यवस्था कितनी प्रभावी है. इन प्राधिकरणों का उद्देश्य

जनवरी में अगली सुनवाई

पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिलने वाली शिकायतों की निष्पक्ष सुनवाई और पुलिस व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करना है. मामले की अगली सुनवाई जनवरी 2027 में निर्धारित की गई है.

इनपुट: आईएएनएस

यह भी पढ़ें: मैनेजर के केबिन में घुसे और सटा दी पिस्तौल, गिरिडीह में दिनदहाड़े डकैती, यूको बैंक से 10 लाख कैश, 3-4 करोड़ के जेवरात लूटे

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES