SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' की चपेट में झारखंड, स्कूल-कॉलेज बंद... भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

झारखंड में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के कारण स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है. 28 अक्टूबर के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. आज सभी जिलों में बारिश, वज्रपात का अलर्ट है.

Written By Ranjana Kumari
Published: Oct 28, 2026, 08:54 AM IST | Updated: Oct 28, 2026, 09:12 AM IST
Image Credit: झारखंड में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर (AI IMAGE)
Join

झारखंड में बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर दिखाई दे रहा है, जिसके कारण राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में मौसम ने करवट ले लिया है. मौसम सुहाना होने से राज्य में ठंड की शुरुआत भी हो गई है. सुबह-शाम स्वेटर या शॉल की जरूरत महसूस हो रही है. मौसम के इस खराब मिजाज और लगातार बारिश की स्थिति को देखते हुए स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है, जिसके तहत रांची में स्कूल 28 और 29 अक्टूबर 2026 को बंद रहने वाले हैं.

रांची में सुबह से हो रही बारिश

28 अक्टूबर के मौसम अपडेट की बात करें तो रांची में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है. इसके अलावा हजारीबाग, कोडरमा, पश्चिमी सिंहभूम और देवघर समेत कई जिलों में भी ठंडी हवाएं चल रही हैं और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने आज और आने वाले दिनों के लिए झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है.

झारखंड के सभी जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, 28 अक्टूबर यानी आज से लेकर 31 अक्तूबर तक झारखंड के सभी जिलों में बारिश होगी. रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, जामतारा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुर और साहिबगंज.

झारखंड में तापमान का हाल

वहीं, तापमान की बात करें तो 28 अक्टूबर को रांची में अधिकतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. वहीं, हजारीबाग में अधिकतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस, कोडरमा में अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस.

देवघर में अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस और चाईबासा में अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. चक्रवात के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में बादलों का डेरा रहेगा और रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.

यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' ले रहा विकराल रूप! बिहार में भारी बारिश का अलर्ट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES