SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जमशेदपुर में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, पांच युवक गिरफ्तार, 20 से अधिक मोबाइल और लैपटॉप बरामद

जमशेदपुर में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है. जमशेदपुर साइबर पुलिस और रामगढ़ साइबर थाना की संयुक्त टीम ने बिरसानगर के ओम नगर में छापेमारी कर पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 20 से अधिक मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद की है.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 30, 2026, 09:23 AM IST | Updated: Oct 30, 2026, 09:32 AM IST
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)
Join

झारखंड के जमशेदपुर जिले के बिरसानगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है. जमशेदपुर जिला के साइबर पुलिस और रामगढ़ साइबर थाना की संयुक्त टीम ने बिरसानगर जोन नंबर-2 बी स्थित ओम नगर, रोड नंबर-1 में छापेमारी कर पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के ठिकाने से 20 से अधिक मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड, लैपटॉप, भारी मात्रा में नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं.

मकान मालिक हिरासत में

ऐसा बताया जाता है कि जिस मकान में साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था, वह टाटा स्टील के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी का है. पुलिस ने मकान मालिक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मकान मालिक को अपने घर में किराये पर रह रहे युवकों की साइबर ठगी की गतिविधियों की जानकारी थी या नहीं.

रामगढ़ में 43 लाख रुपये की ठगी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रामगढ़ के एक व्यक्ति के बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाते से करीब 43 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई थी. इस संबंध में रामगढ़ साइबर थाना में मामला दर्ज कराया गया था. मामले में आरोपियों की ओर से हाईकोर्ट में जमानत याचिका भी दाखिल की गई थी, जिसे खारिज कर दिया गया था. इसके बाद रामगढ़ साइबर पुलिस को सूचना मिली कि इस मामले से जुड़े आरोपी जमशेदपुर के बिरसानगर स्थित एक मकान में रहकर साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.

पूरे साइबर नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

सूचना के आधार पर पुलिस टीम जमशेदपुर पहुंची और आरोपियों के मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर देर रात करीब दो बजे छापेमारी की. अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया. छापेमारी के दौरान पुलिस को साइबर ठगी से जुड़े कई अहम सबूत हाथ लगने की बात सामने आ रही है. फिलहाल गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस पूरे नेटवर्क, ठगी की गई पैसे और अन्य संभावित सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है. संभावना जताई जा रही है कि पुलिस आज पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा कर सकती है.

ये भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट की अधिवक्ता अनुष्का मर्डर केस में आरोपी पति ने किया कोर्ट में सरेंडर, रिमांड लेने की तैयारी में पुलिस
 

रिपोर्ट: रणजीत कुमार ओझा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES