रांची में IND vs WI टी-20 मुकाबला: JSCA स्टेडियम में कल से मिलेंगे टिकट, जानें काउंटर टाइमिंग
IND vs WI T20 Match: रांची में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाएगा. स्टेडियम में टिकट की कीमतें 1,600 रुपये से शुरू होकर 18,000 रुपये तक रखी गई हैं.
राजधानी रांची में 9 अक्टूबर 2026 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. मैच के आयोजन को लेकर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) स्टेडियम में तैयारियां को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है. सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य सुविधाओं से जुड़े सभी इंतजामों पर तेजी से कार्य जारी है.
कल से होगी टिकट की बुकिंग
JASC स्टेडियम में कल से मैच के लिए टिकटों की बिक्री भी शुरू हो जाएगी. जो भी क्रिकेट प्रेमी इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को देखना चाहते हैं, वे स्टेडियम के निर्धारित टिकट काउंटरों से ऑफलाइन टिकट खरीद सकते हैं.
- टिकट खरीदने का समय: टिकट काउंटर सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक खुले रहेंगे. दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक लंच का समय. इस दौरान टिकटों की बिक्री बंद रहेगी.
- मिली ये सुविधा: दर्शकों की भारी भीड़ को देखते हुए काउंटर पर कतार प्रबंधन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि लोगों को टिकट खरीदने में असुविधा का सामना न करना पड़े.
टिकटों की श्रेणियां और कीमतें
दर्शकों की अलग-अलग बजट और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए टिकटों के दाम तय किए गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार, स्टेडियम में टिकट की कीमतें 1,600 रुपए से शुरू होकर 18,000 रुपये तक रखी गई हैं.
यह भी पढ़ें: साहिबगंज में सनसनी: मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की गला रेतकर हत्या
मैच का लुत्फ उठाने का मौका
सीमित संख्या में टिकट उपलब्ध होने के कारण शुरुआती दिनों में काउंटर पर लंबी कतारें लगने की पूरी संभावना है.
पहला टी20 मैच 6 अक्टूबर, लखनऊ.
दूसरा टी20 मैच 9 अक्टूबर, रांची.
तीसरा टी20 मैच 11 अक्टूबर, इंदौर.
चौथा टी20 मैच 14 अक्टूबर, हैदराबाद.
पांचवां टी20 मैच 17 अक्टूबर, बेंगलुरु.
इनपुट: कुमार चंदन