SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

IND vs WI 2nd T20: रांची में आज क्रिकेट का होगा रोमांच, शाम 3 बजे से मिलेगी स्टेडियम में एंट्री, निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी

IND vs WI 2nd T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20 मुकाबला आज 9 अक्टूबर को रांची के JSCA स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक यातायात प्रतिबंध लागू किए हैं.

Written By Rupak Kumar
Published: Oct 09, 2026, 11:38 AM IST | Updated: Oct 09, 2026, 12:04 PM IST
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)
Join

IND vs WI 2nd T20: राजधानी रांची में क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा. 9 अक्टूबर को रांची के JSCA स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T-20 मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि दर्शकों को दोपहर 3 बजे से स्टेडियम में प्रवेश मिलेगा. मैच को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. वहीं, मुकाबले को देखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था में कुछ बदलाव किए हैं.

सुबह 6 से रात 11 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री बंद
ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार, आज सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक यातायात संबंधी प्रतिबंध लागू रहेंगे. इस दौरान भारी मालवाहक वाहनों के शहर के अंदर प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी. ऐसे वाहनों को रिंग रोड के रास्ते जाना होगा. मैच के दौरान शालीमार चौक से स्टेडियम के नॉर्थ गेट तक वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. हालांकि, विशेष परिस्थितियों में एंबुलेंस और चिकित्सा सेवाओं से जुड़े वाहनों को जाने की अनुमति दी जाएगी.

फोर-व्हीलर, ऑटो और टोटो के परिचालन पर भी रोक
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से स्टेडियम जाने वाले रास्ते पर फोर-व्हीलर का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है. इस मार्ग पर ऑटो और टोटो के आवागमन पर भी रोक रहेगा. आज सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक सुजाता चौक, बिग बाजार कटिंग, राजेंद्र चौक, मेकॉन चौक, एजी मोड़, पीएस मोड़, आईलेक्स कटिंग, हिनू चौक, बिरसा चौक, एचईसी गेट, पुराना विधानसभा, धुर्वा गोलचक्कर, शहीद चौक, देवेंद्र मांझी चौक, कडरू ब्रिज, कडरू कटिंग और अरगोड़ा चौक के बीच सभी प्रकार के छोटे-बड़े गाड़ियों, ऑटो और टोटो के प्रवेश और आवागमन पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा.

फोर-व्हीलर, ऑटो और टोटो के परिचालन पर भी रोक
आपको बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल पांच T-20 मुकाबले खेले जाने हैं. सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच में भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. वहीं, इस सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रांची के JSCA स्टेडियम में खेला जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES