SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान से झारखंड में हो रही झमाझम बारिश, अब ठंड ने भी दे दिया दस्तक! देखें आज का अपडेट

मौसम विभाग ने आज भी झारखंड के सभी जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. झमाझम बारिश के बाद न्यूतनम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे कारण ठंड बढ़ने लगी है.

Written By Ranjana Kumari
Published: Oct 30, 2026, 06:50 AM IST | Updated: Oct 30, 2026, 07:01 AM IST
Image Credit: झारखंड वेदर (AI IMAGE)
Join

झारखंड में बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर से कई जिलों में बारिश का असर देखने को मिल रहा है. लगातार बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे राज्य में ठंड की शुरुआत हो चुकी है. अब सुबह-सुबह स्वेटर या जैकेट की जरूरत महसूस होने लगी है. कई घरों में रात के समय अब पंखा चलना भी बंद हो चुका है और अगर चल भी रहा है तो स्पीड बहुत कम रखा जा रहा है.

वहीं, मौसम विभाग ने आज (30 अक्टूबर, 2026) भी राज्य के कई जिलों में आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है. इस दौरान रांची, गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. ऐसे में मौसम अपडेट को देखकर ही घर से बाहर निकलने की योजना बनाए.

आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, बीते दिन यानी 29 अक्टूबर को राजधानी रांची में भी लगभग 26.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है. वहीं, आज यानी 30 अक्तूबर को भी राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने, गरज-चमक और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है. साथ ही, इस दौरान  30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के सभी जिलों- गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा, रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में बारिश होने की संभावना है.

किस जिले में कितना रहेगा तापमान?

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 28 से 26 और न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और पलामू में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.

बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी और गुमला में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.

पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पश्चिम सिंहभूम और सिमडेगा में अधिकताम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: यूपी में चक्रवात 'अर्नब' का तांडव: झमाझम बारिश और तेज हवाओं से बदला मौसम का मिजाज, तापमान गिरने से बढ़ी ठंड

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES