SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रिम्स में बच्चों के हार्ट का होगा मुफ्त इलाज और ऑपरेशन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दी जानकारी

झारखंड की राजधानी रांची में स्थित रिम्स में हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का मुफ्त इलाज और ऑपरेशन होग. राज्य सरकार का एक साल में स्थानीय स्तर पर सुविधा शुरू करने का लक्ष्य है. इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग इरफान अंसारी ने दी.

Edited By Shailendra
Published: Oct 30, 2026, 10:47 PM IST | Updated: Oct 30, 2026, 10:55 PM IST
Image Credit: रिम्स में बच्चों के हार्ट का होगा मुफ्त इलाज और ऑपरेशन (Photo-AI)
Join

रिम्स में बच्चों के हृदय रोग और हार्ट ऑपरेशन को लेकर विशेष कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. इस दौरान हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की स्क्रीनिंग और जांच की जा रही है. जांच में हृदय रोग से पीड़ित पाए जाने वाले बच्चों का इलाज और हार्ट ऑपरेशन नि:शुल्क किया जाएगा. जरूरत पड़ने पर बच्चों को इलाज के लिए कोच्चि भी भेजा जाएगा.

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, एनएचएम की मिशन डायरेक्टर शशि झा, रिम्स निदेशक डॉ. डी.के. सिंह समेत कई चिकित्सक मौजूद रहे. रिम्स में आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड के अलग-अलग जिलों से हृदय रोग से पीड़ित बच्चों और उनके परिजनों को बुलाया गया. यहां बच्चों की स्क्रीनिंग और जांच की जा रही है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जिन बच्चों में हृदय रोग की पुष्टि होगी, उनका इलाज और जरूरी होने पर हार्ट ऑपरेशन नि:शुल्क कराया जाएगा.

फिलहाल, गंभीर मामलों के इलाज के लिए बच्चों को कोच्चि के अस्पतालों में भेजा जा रहा है. सरकार ने अमृता अस्पताल, केरल और सत्य साईं अस्पताल के साथ टाई-अप किया है. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार की यह पहल अब रंग ला रही है. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में करीब 380 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई है और राज्य के अलग-अलग जिलों से बच्चे यहां पहुंच रहे हैं.

उन्होंने कहा कि कई ऐसे गरीब और असहाय परिवार हैं, जो अपने बच्चों के दिल में छेद जैसी गंभीर बीमारी का इलाज कराने में सक्षम नहीं हैं. ऐसे परिवारों के लिए सरकार की यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है. मंत्री ने कहा कि फिलहाल बच्चों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा है, लेकिन सरकार का लक्ष्य है कि अगले एक साल के भीतर रिम्स में ही बच्चों के हार्ट ऑपरेशन की सुविधा शुरू की जाए.

उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में झारखंड को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है. आने वाले समय में राज्य में मेडिकल सुविधाओं और एमबीबीएस सीटों में भी बढ़ोतरी की जा रही है. वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों के हार्ट ऑपरेशन के लिए सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टरों की जरूरत है. डॉक्टरों की जल्द नियुक्ति की जाएगी और आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे. उन्होंने कहा कि सरकार ने एक साल का लक्ष्य रखा है और कोशिश है कि एक साल के भीतर रिम्स में ही बच्चों के हार्ट ऑपरेशन शुरू कर दिए जाएं.

रिपोर्ट: उज्ज्वल मिश्रा

यह भी पढ़ें: झारखंड में होने वाली JTET परीक्षा की तैयारियां पूरी, मुख्य सचिव बोले, गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES